---Advertisement---

कांग्रेस नेता Shashi Tharoor के ‘वायनाड में यादगार दिन’ वाले पोस्ट से मचा बवाल, लोगों ने जमकर किया ट्रोल; जानें पूरी डिटेल

Shashi Tharoor: 29 जुलाई को केरल के वायनाड में आए भूस्खलन के बाद 350 से अधिक लोगों की अभी तक मौत हो चुकी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 4, 2024 11:03 पूर्वाह्न | Updated: अगस्त 4, 2024 11:51 पूर्वाह्न

Shashi Tharoor
Follow Us
---Advertisement---

Shashi Tharoor: 29 जुलाई को केरल के वायनाड में आए भूस्खलन के बाद 300 से अधिक लोगों की अभी तक मौत हो चुकी है। वहीं अभी भी कई लापता है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ सेना अभी भी राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई है। इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर का एक पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है और लोग उस पोस्ट को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे है।

Shashi Tharoor की पोस्ट से मचा बवाल

आपको बता दें कि बीते दिन यानि 3 अगस्त को शशि थरूर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट किया था, जिसके बाद से ही वह जमकर ट्रोल हो रहे है। दरअसल बीते दिन वह वायनाड पहुंचे थे जहां उन्होंने भूस्खलन वाले क्षेत्रों का जायजा लिया। इसके अलावा उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात की,

यहां तक सबकुछ थीक था लेकिन इसके बाद उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमे लिखा था कि ‘वायनाड में एक यादगार दिन की कुछ यादें’। जिसके बाद वह जमकर ट्रोल होने लगे। बीजेपी ने भी इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए शशि थरूर पर निशाना साधा है।

लोगों ने जमकर किया ट्रोल

इस पोस्ट के बाद लोग शशि थरूर को जमकर ट्रोल कर रहे है। rae नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा ‘300 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और राहुल गांधी का करीबी ये कांग्रेस नेता कह रहा है ‘यादें और यादगार दिन’। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा ‘शशि थरूर के लिए आपदाएं और मौतें यादगार हैं, गजब’। एक यूजर ने लिखा ‘वायनाड त्रासदी और त्रासदी से पीड़ित लोगों को देखना/मिलना इनके लिए पिकनिक कि तरह था जिसे अब ‘मेमोरेबल डे’ के रूप में याद कर रहे है’।

मौत का आंकड़ा 300 के पार

केरल के वायनाड में आए भयंकर भूस्खलन कई जिंदगियां निगल गई है। जानकारी के मुताबिक अभी तक 300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक अभी भी कई लोग लापता है। राहत और बचाव का काम अभी भी जारी है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 16, 2026

Rashifal 17 July 2026

जुलाई 16, 2026

Rain Alert 17 July 2026

जुलाई 16, 2026

कल का मौसम 17 July 2026

जुलाई 16, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 16, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 16, 2026