---Advertisement---

‘हमें रोकने के लिए किसी को मनाने..’ भारत पाक सीजफायर के बीच कांग्रेस सांसद Shashi Tharoor ने अमेरिका की खोल दी पोल; जानें पूरी डिटेल

Shashi Tharoor ने भारत पाक सीजफायर मामले में अमेरिका की पोल खोल दी है, साथ ही डोनाल्ड ट्रंप और पाक को लेकर भी अपना पक्ष मजबूती से रखा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 3, 2025 1:55 अपराह्न

Shashi Tharoor
Follow Us
---Advertisement---

Shashi Tharoor: भारत पाक सीजफायर के बाद से ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार अलग-अलग मंचों पर कहते हुए नजर आ रहा है कि भारत पाक सीजफायर उन्होंने ही करवाया है, हालांकि भारत सरकार लगातार इससे इंकार करते हुए आ रही है। वहीं अब कांग्रेस सांसद Shashi Tharoor ने इस मामले में अमेरिका की पोल खोल दी है। मालूम हो कि थरूर आतंकवाद के प्रति भारत की शून्य सहनशीलता की नीति को उजागर करने के लिए अमेरिका समेत कई देशों में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे है।

कांग्रेस सांसद Shashi Tharoor ने अमेरिका की खोल दी पोल

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कांग्रेस नेता Shashi Tharoor ने कहा कि “हम अमेरिकी राष्ट्रपति पद का बहुत सम्मान करते हैं और हम उसी सम्मान को ध्यान में रखते हुए बोलेंगे। लेकिन मोटे तौर पर कहें तो हमारी समझ थोड़ी अलग है। हमें रोकने के लिए किसी को मनाने की ज़रूरत नहीं थी। हमने पहले ही रुकने के लिए कह दिया था।

अगर अमेरिकी राष्ट्रपति या उनके वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कोई समझाने की ज़रूरत होती, तो वह पाकिस्तानियों को मनाने की होती। उन्हें मनाना पड़ता। हमें मनाने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि हम युद्ध नहीं चाहते। हम विकास पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। यही मूल संदेश है।”

पाकिस्तान ने कोई प्रतिक्रिया नहीं की होती तो – शशि थरूर

इसके अलावा Shashi Tharoor ने आगे कहा कि “हमने 7 मई को शुरू से ही लगातार कहा था कि हम संघर्ष को लंबा खींचने में रुचि नहीं रखते हैं। यह किसी तरह के युद्ध की शुरूआत नहीं है। यह सिर्फ़ आतंकवादियों के खिलाफ़ बदला लेने की कोशिश है। अगर पाकिस्तान ने कोई प्रतिक्रिया नहीं की होती, तो हम भी कोई प्रतिक्रिया नहीं करते”। गौरतलब है कि शशि थरूर ने साफ शब्दों में यह कह दिया है कि भारत पाक सीजफायर में किसी अन्य देश का हाथ नहीं, पाकिस्तान डीजीएमओ की विनती के बाद यह फैसला लिया गया। मालूम हो कि थरूर लगातार दुनिया में भारत का पक्ष मजबूती से रख रह है। जिसका असर देखने को मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026