---Advertisement---

Shashi Tharoor on Rahul Gandhi: शशि थरूर बोले- ‘वर्षों तक भाजपा ने राहुल गांधी का मजाक उड़ाने की कोशिश की, लेकिन अब…’

Shashi Tharoor on Rahul Gandhi: सांसद शशि थरूर ने कहा कि वर्षों तक भाजपा ने राहुल गांधी का मजाक उड़ाने की कोशिश की है।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: अप्रैल 2, 2023 2:39 अपराह्न

Shashi Tharoor on Rahul Gandhi
Follow Us
---Advertisement---

Shashi Tharoor on Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द कर दी गई है। इसके बाद से मोदी सरनेम को लेकर राजनीति और तेज हो गई है। पक्ष-विपक्ष एक-दूसरे पर हमलावर हैं। दरअसल, कर्नाटक में साल 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने मोदी सरनेम को लेकर एक टिप्पणी की थी। इसके बाद उनके खिलाफ गुजरात में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। 23 मार्च को गुजरात की सेशन कोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए राहुल गांधी को 2 साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद अगले दिन यानी 24 मार्च को कांग्रेस नेता को संसद से भी अयोग्य ठहरा दिया गया। इसके बाद कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों ने राहुल गांधी के समर्थन में आवाज बुलंद की।

विपक्षी दलों में दिख रही एकता

इसी कड़ी में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने आज यानी रविवार को न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत की है। पीटीआई से बातचीत करते हुए थरूर ने कहा कि ‘राहुल गांधी को सजा मिलने के बाद विपक्ष में एकता दिखाई दे रही है। इसका हम स्वागत करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि यह चौंकाने वाली बात है कि विपक्ष में एकता दिखाई दे रही है।’ साथ ही थरूर ने यह भी कहा कि अब विपक्षी दलों को एकता का फॉर्मूला समझ में आने लगा है।

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi Disqualification: ‘मोदी सरनेम’ मामले में अदालत जाएंगे राहुल गांधी, सूरत कोर्ट में दाखिल कर सकते हैं याचिका

अगर मैं नेतृत्व करता तो…

पीटीआई से बात करते हुए शशि थरूर ने कहा कि- ‘अगर मैं पार्टी का नेतृत्व करता तो क्षेत्रीय पार्टियों को 2024 लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी गठबंधन का संयोजन बनने के लिए प्रोत्साहित करता।’ इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा से भारतीय जनता पार्टी घबरा गई है।

‘भाजपा के लिए राहुल गांधी खतरा’

सांसद शशि थरूर ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने कई सालों तक कांग्रेस नेता राहुल गांधी का मजाक उड़ाने की कोशिश की। लेकिन वर्तमान समय में भाजपा को एहसास हो गया है कि राहुल गांधी उनके लिए एक गंभीर खतरा हैं। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी का समर्थन किया।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा

गौर हो कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से जम्मू कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई थी। यात्रा के बाद कांग्रेस की ओर से दावा किया गया था कि यात्रा को जनता का भरपूर समर्थन मिला है। राहुल गांधी की यह यात्रा कन्याकुमारी, कर्नाटक,तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, सहित कई राज्यों से होकर गुजरी थी। इस दौरान यात्रा में भारी भीड़ देखी गई थी। यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कर्नाटक में लंबा समय बिताया था।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026