---Advertisement---

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी को सर्वसम्मति से कांग्रेस संसदीय दल का अध्यक्ष चुना गया, राहुल गांधी पर सस्पेंस बरकार

Sonia Gandhi: कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में सोनिया गांधी को सर्वसम्मति से कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष चुना गया।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 8, 2024 10:00 अपराह्न

Sonia Gandhi
Follow Us
---Advertisement---

Sonia Gandhi: कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में Sonia Gandhi को सर्वसम्मति से कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष चुना गया। गौरतलब है कि मल्लिकाजुर्न खड़गे ने सोनिया गांधी के नाम की पेशकश की थी। जिसके बाद सर्वसम्मति से उन्हें संसदीय दल की अध्यक्ष के रूप में चुन लिया गया।

तेलंगाना के सीएम ने क्या कहा?

कांग्रेस नेता और तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा कि, “मैं सोनिया गांधी को बधाई देना चाहता हूं। हम यह भी चाहते हैं कि राहुल गांधी लोकसभा फ्लोर लीडर के रूप में कार्यभार संभालें।

पिछले 20 वर्षों से राहुल गांधी किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए लड़ रहे हैं।” एक बार जब राहुल गांधी (लोकसभा में विपक्ष के नेता के रूप में) कार्यभार संभालेंगे, तो देश में पूरा माहौल बदल जाएगा।”

झारखंड कांग्रेस प्रमुख ने क्या कहा

झारखंड कांग्रेस प्रमुख राजेश ठाकुर ने कहा कि, “शुरू से ही हमें सोनिया गांधी का मार्गदर्शन मिलता रहा है। सीपीपी अध्यक्ष के रूप में हमें मार्गदर्शन मिलता रहेगा। यह हम सभी के लिए खुशी का क्षण है और मैं उन्हें बधाई देना चाहता हूं।”

सभी के लिए गर्व का क्षण

कांग्रेस नेता रंजीत रंजन ने कहा कि, “यह हम सभी के लिए बहुत गर्व का क्षण है। उन्होंने (सोनिया गांधी) पार्टी को ताकत दी है। यह गर्व का क्षण है कि उन्होंने हमारे अनुरोध को स्वीकार कर लिया है।”

राहुल गांधी को नेता विपक्ष स्वीकार करना चाहिए

कांग्रेस नेता अजय राय ने कहा कि, “मुझे लगता है कि राहुल गांधी ने जिस तरह से पीएम मोदी के खिलाफ लड़ाई लड़ी और महंगाई, किसानों और महिलाओं जैसे मुद्दों पर आवाज उठाई,

उन्हें नेता विपक्ष का पद स्वीकार करना चाहिए। लोग चाहते हैं कि वह उनके मुद्दे उठाएं।”

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

मार्च 1, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 1, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 1, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026