‘कमजोर लोगों को फांसी चढ़ा रहे..,’ राज्यसभा में Jaya Bachchan की स्पीकर से तीखी नोकझोंक; वीडियो देख याद आया ‘धनखड़ एपिसोड’

सपा सांसद Jaya Bachchan और राज्यसभा में स्पीकर की कुर्सी पर बैठे दिनेश शर्मा के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली है। इस दौरान जया बच्चन ने सभापति के समक्ष कमजोर लोगों को फांसी चढ़ाने की बात कही।

Jaya Bachchan

Picture Credit: गूगल (जया बच्चन - सांकेतिक तस्वीर)

Jaya Bachchan: दिल्ली से लखनऊ तक सियासी गलियारों में एक बार फिर सपा सांसद का नाम सुर्खियों का केन्द्र बन चुका है। यहां बात जया बच्चन की हो रही हो जो बॉलीवुड के ‘बिग बी’ अभिताभ बच्चन की पत्नी भी हैं। दरअसल, जया बच्चन की राज्यसभा स्पीकर से फिर तीखी नोकझोंक देखने को मिली।

अबकी बार स्पीकर की कुर्सी पर राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा बैठे थे। इसी दौरान संबोधन के वक्त जया बच्चन फांसी चढ़ाने की बात कर स्पीकर से नोकझोंक कर बैठीं। राज्यसभा की हालिया स्थिति ने ‘धनखड़ एपिसोड’ की याद दिला दी है। इससे पूर्व जगदीप धनखड़ जब सभापति थे तब भी जया बच्चन से उनकी नोकझोंक हुई थी।

राज्यसभा में Jaya Bachchan की स्पीकर से तीखी नोकझोंक!

बजट सत्र के आखिरी चरण की कार्यवाही में सपा सांसद जया बच्चन संबोधन के लिए खड़ी थीं।

इस दौरान उन्होंने सभी संसद सदस्यों को रामनवमी की बधाई दी। इस पर थोड़ा हो-हल्ला देखने को मिला। तभी स्पीकर की कुर्सी पर बैठे दिनेश शर्मा ने जया बच्चन को समय की याद दिलाई। जया बच्चन ने कहा “अभी कोई बात कर रहा है, तो ध्यान वहां जाएगा। मैं बात कर रही हूं तो आपका ध्यान इधर रहेगा। बच्चे बैठ जाओ।”

फिर दिनेश शर्मा ने जया बच्चन से समय खराब न करने की बात कही। तभी सपा सांसद ने तल्ख अंदाज में कहा “कोई बात नहीं सर, आप लोगों के हाथ में सबका समय है। जितना मर्जी दीजिए, फांसी चढ़ा दीजिए। चढ़ा ही रहे हैं, कमजोर लोगों को। आप मुझे टोकिए, इनको मत टोकिए। वो आपकी बात नहीं सुनते हैं तो उन पर कार्रवाई कीजिए।” जया बच्चन की ये तल्ख टिप्पणी अब खूब सुर्खियों में है।

वीडियो देख याद आया ‘धनखड़ एपिसोड’

राजनीति में दिलचस्पी रखने वाले लोगों को जया बच्चन की हालिया नोकझोंक देख धनखड़ एपिसोड की याद आ रही होगी। दरअसल, इससे पूर्व अगस्त 2024 में मानसून सत्र के दौरान तत्कालीन सभापति जगदीप धनखड़ और जया बच्चन के बीच नोकझोंक हुई थी। जगदीप धनखड़ ने तब जया बच्चन को अभिताभ जया बच्चन के नाम से संबोधित किया था।

तत्कालीन स्पीकर की बात सुन सपा सांसद भड़क उठी थीं। उन्होंने अपने नाम के आगे पति का नाम लगाने पर घोर आपत्ति जताई थी। इसके बाद धनखड़ साहब और सपा सांसद के बीच जुबानी जंग देखने को मिली। यही वजह है कि फिर जब जया बच्चन ने राज्यसभा स्पीकर के समक्ष तल्ख टिप्पणी की है, तो लोगों को धनखड़ एपिसोड की याद आ रही है।

Exit mobile version