---Advertisement---

PU को लेकर पंजाब-हरियाणा में खिंची तलवार, CM Mann की ‘न’ के बाद CM Khattar ने मांगा विकल्प

CM Mann: पंजाब यूनिवर्सिटी(PU)को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच हिस्सेदारी को लेकर तलवारें खिंच गईं हैं। आज एक बार फिर पंजाब के सीएम मान और हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर के बीच यूनिवर्सिटी को लेकर दूसरे दौर की बात हुई। जो बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गई। बता दे आज पंजाब के ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: जून 5, 2023 5:26 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

CM Mann: पंजाब यूनिवर्सिटी(PU)को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच हिस्सेदारी को लेकर तलवारें खिंच गईं हैं। आज एक बार फिर पंजाब के सीएम मान और हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर के बीच यूनिवर्सिटी को लेकर दूसरे दौर की बात हुई। जो बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गई। बता दे आज पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित की अध्यक्षता में यूटी सचिवालय में दोनों राज्यों के सीएम के साथ बैठक हुई। इस बैठक जहां हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने पंजाब यूनिवर्सिटी में अपनी हिस्सेदारी को लेकर पक्ष रखा। किन्तु जब पंजाब के सीएम भगवंत मान की पक्ष रखने की बारी आई तो उन्होंने स्पष्ट रूप से किसी भी तरह की हिस्सेदारी देने से मना कर दिया।

सीएम मान ने किया साफ इंकार

PU में हिस्सेदारी देने को लेकर पंजाब की तरफ से साफ मना कर दिया। उन्होंने बताया कि पंजाब यूनिवर्सिटी पंजाब की विरासत है। उन्होंने दलील देते हुए कहा है 1970 में ही हरियाणा के तत्कालीन सीएम बंशीलाल ने अपनी मर्जी से पंजाब यूनिवर्सिटी से हिस्सा निकालकर कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से कॉलेज जोड़ चुके थे। पंजाब के जबाव को सुनकर करीब 1 घण्टे चली बैठक बेनतीजा समाप्त हो गई। इसके बाद राज्यपाल पुरोहित इस मुद्दे पर अगले महीने 3 जुलाई को दोबारा बैठक बुलाई है।

इसे भी पढ़ेंः पैरासिटामोल, निमेसुलाइड जैसी फौरन आराम देने वाली 14 FDC दवाओं पर केंद्र ने लगाया Ban, जानें क्या है खास वजह

जानें क्या बोले हरियाणा सीएम

बैठक के बाद हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि ‘ हरियाणा के युवाओं को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। हरियाणा के युवाओं को पंजाब यूनिवर्सिटी का विकल्प मिलना चाहिए।’

इसे भी पढ़ेंः General Election 2024: 12 जून को CM Nitish करेंगे विपक्ष का पटना में ऐतिहासिक जुटान, इन मुद्दों को लेकर बनेगी खास रणनीति

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nashik News

अप्रैल 17, 2026

Delimitation

अप्रैल 17, 2026

Donald Trump

अप्रैल 17, 2026

Nashik News

अप्रैल 17, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026