---Advertisement---

Tamil Nadu Election Results 2026: इतिहास रचने की ओर बढ़ रहे विजय! क्या MK Stalin का अति आत्मविश्वास DMK को ले डूबा? समझें रुझानों के मायने

Tamil Nadu Election Results 2026 के शुरुआती रुझानों में एक्टर विजय की पार्टी टीवीके इतिहास रचती नजर आ रही है। वहीं सीएम एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली डीएमके को झटका लगा है और पार्टी एआईएडीएमके से पिछड़ कर तीसरे नंबर पर पहुंची है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 4, 2026 11:44 पूर्वाह्न

Tamil Nadu Election Results 2026
Follow Us
---Advertisement---

Tamil Nadu Election Results 2026: दक्षिण का अभेद किला तमिलनाडु में केन्द्र की सत्तारुढ़ दल को करारा झटका लगा है। शुरुआती रुझानों में तमाम एग्जिट पोल भी फेल नजर आ रहे हैं जो डीएमके गठबंधन को स्पष्ट बहुमत दे रहे थे। तमिलनाडु में एक्टर विजय की टीवीके इतिहास रचती नजर आ रही है। राज्य की सभी 234 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ी टीवीके अभी 107 सीटों पर बढ़त बनाए हुए।

सीएम एमके स्टालिन के नेतृत्व वाला डीएमके गठबंधन 41 सीटों पर बढ़त के साथ तीसरे स्थान पर है। दावा किया जा रहा है कि स्टालिन का अति आत्मविश्वास ही डीएमके को ले डूबा है। वे हिंदी विरोध और द्रविण पॉलिटिक्स के सहारे तमिलनाडु की सत्ता में वापसी को लेकर आश्वस्त थे। हालांकि, उन्हें झटका लगता नजर आ रहा है। उनकी पार्टी एआईएडीएमके से भी पिछड़ती जा रही है।

तमिलनाडु में इतिहास रचने की ओर बढ़ रहे एक्टर विजय! 

फरवरी 2024 में गठित की गई एक्टर विजय की तमिलगा वेत्री कड़गम पार्टी यानी टीवीके ने अपने पहले चुनाव में ही बंपर प्रदर्शन किया है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आज घोषित हो रहे हैं। खबर लिखे जाने तक एक्टर विजय की टीवीके 234 में से 107 सीटों पर बढ़त हासिल कर चुकी है। यदि रुझान नतीजों में बदले, तो ये तमिलनाडु की सियासत में इतिहास होगा।

इससे पूर्व लगभग सभी एग्जिट पोल में डीएमके गठबंधन को बहुमत आने के आसार व्यक्त किए गए थे। एक्सिस माय इंडिया ने बस एक्टर विजय की टीवीके को तमिलनाडु की उभरती ताकत के रूप में दर्शाया था। रुझानों में ये सही साबित होता नजर आ रहा है। यदि एक्टर विजय की टीवीके अपनी बदौलत बहुमत हासिल कर लेती है, तो ये तमिलनाडु का एनटीआर मोमेंट होगा जो 1982 में आंध्र प्रदेश में हुए बड़े उलटफेर की याद दिलाएगा।

क्या CM स्टालिन का अति आत्मविश्वास DMK को ले डूबा?

एमके स्टालिन के नेतृत्व वाला डीएमके गठबंधन अपनी चुनावी जीत को लेकर आश्वस्त था। सीएम स्टालिन अपनी योजनाओं, जनकल्याणकारी काम और नीतियों के सहारे तमिलनाडु की जनता को साध रहे थे। यही वजह है कि शुरू में एक्टर विजय की टीवीके से डीएमके की गठबंधन पर बात नहीं बन पाई। स्टालिन ने पूरा चुनाव अपनी रणनीति के तहत लड़ा। एग्जिट पोल भी तमिलनाडु में डीएमके के पक्ष में थी।

हालांकि, रुझानों में डीएमके बहुत पिछड़ती नजर आ रही है। खबर लिखे जाने तक एक्टर विजय की टीवीके 107, एआईएडीएमके 64, डीएमके 41, पीएमके 6, कांग्रेस 5, बीजेपी 3, सीपीआई 2 व अन्य सीटों पर अन्य दलों के प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। रुझान दर्शाते हैं कि एक्टर विजय जनता के बीच अपना संदेश पहुंचाने में कामयाब रहे हैं। वहीं सीएम एमके स्टालिन का अति आत्मविश्वास डीएमके को ले डूबा प्रतीत हो रहा है।

नोट– यहां लिखी खबर में दर्ज आंकड़े चुनाव आयोग की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। ये शुरुआती रुझान हैं। अंतिम नतीजों की घोषणा तक रुझानों में फेरबदल की पूरी संभावना है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मई 4, 2026

Mohan Yadav

मई 4, 2026

Bhagwant Mann

मई 4, 2026

Bhagwant Mann

मई 4, 2026

Bhagwant Mann

मई 4, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 4, 2026