---Advertisement---

Vijender Singh: बॉक्सर विजेंदर सिंह ने कांग्रेस का दामन छोड़ थामा बीजेपी का हाथ, जानें पूरी खबर

Vijender Singh: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को एक और झटका लगा है। आपको बता दें कि इंटरनेशनल बॉक्सर विजेंदर सिंह बीजेपी में शामिल हो गए। वहीं कांग्रेस के लिए आगामी लोकसभा चुनाव के लिए एक बड़ी क्षति मानी जा रही है। गौरतलब है कि बॉक्सर विजेंदर सिंह ने 2019 में कांग्रेस का हाथ ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 3, 2024 11:20 अपराह्न

Vijender Singh
Follow Us
---Advertisement---

Vijender Singh: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को एक और झटका लगा है। आपको बता दें कि इंटरनेशनल बॉक्सर विजेंदर सिंह बीजेपी में शामिल हो गए। वहीं कांग्रेस के लिए आगामी लोकसभा चुनाव के लिए एक बड़ी क्षति मानी जा रही है। गौरतलब है कि बॉक्सर विजेंदर सिंह ने 2019 में कांग्रेस का हाथ थामा था। कांग्रेस ने उन्हें दक्षिणी दिल्ली से लोकसभा सीट से टिकट दिया था। हालांकि इस चुनाव में बॉक्सर को हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा के रमेश बधूड़ी से वह हार गए थे।

बॉक्सर विजेंदर सिंह बीजेपी में हुए शामिल

बुधवार को पार्टी महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होते हुए विजेंदर सिंह ने कहा कि “यह मेरे लिए घर वापसी जैसे है। उन्होंने आगे कहा कि मैं इस सरकार में खिलाड़ियों को मिले सम्मान के लिए पीएम मोदी और बीजेपी को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं इस सरकार का हिस्सा बनना चाहता हूं, लोगों की मदद करना चाहता हूं और उन्हें सही रास्ता दिखाना चाहता हूं। वहीं उन्होंने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि अब जिस तरह से खिलाड़ियों को देश -विदेश में सम्मान मिल रहा है वह सराहनीय है”।

विजेंदर सिंह के शामिल होने के पर बीजेपी को होगा फायदा?

बता दें कि बॉक्सर विजेंदर सिंह हरियाणा से ताल्लुक रखते है, और जाट समुदाय का बड़ा चेहरा है। कई राजनीतिक विशेषज्ञो का मानना है कि इससे हरियाणा में बीजेपी को फायदा मिल सकता है। हालांकि अभी तक यह तय नही हुआ कि अगर बॉक्सर विजेंदर सिंह चुनाव लड़ते है तो उन्हें किस लोकसभा सीट से टिकट दिया जाता है। वहीं देखना दिलचस्प होगा कि इस पर कांग्रेस किस प्रकार से प्रतिक्रिया देती है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

फ़रवरी 27, 2026

Arvind Kejriwal

फ़रवरी 27, 2026

AI Summit 2026

फ़रवरी 26, 2026

Nitesh Rane

फ़रवरी 25, 2026

Keralam

फ़रवरी 24, 2026

Mohan Bhagwat

फ़रवरी 24, 2026