---Advertisement---

Viral Video: वोटिंग के दिन BJP सांसद तेजस्वी सूर्या का 20% और 80% वाला बयान हुआ वायरल, देखें वीडियो

Viral Video: वोटिंग के दिन BJP सांसद तेजस्वी सूर्या का 20% और 80% वाला बयान काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 26, 2024 12:26 अपराह्न

तेजस्वी सूर्या
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आज देशभर में लोकसभा चुनावों के लिए दूसरे चरण की वोटिंग चल रही है। आज 13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। इस बीच लोग सुबह 7 बजे से ही मतदान करने पहुंच रहे हैं। इस बीच लोगों से अपील भी की जा रही है कि, वो ज्यादा से ज्यादा वोट करें। एक ऐसा ही अपील करता हुआ वीडियो BJP सांसद तेजस्वी सूर्या का वायरल हो रहा है।

तेजस्वी सूर्या का 20% और 80% वाला बयान हुआ वायरल

Lok Sabha Election 2024 को लेकर बेंगलुरु दक्षिण से भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने लोगों के खास अपील करते हुए कहा कि, “मैं भाजपा समर्थकों और मतदाताओं को बताना चाहता हूं कि हम 80% हैं, लेकिन मतदान के दिन हम 20% मतदान करते हैं, जबकि कांग्रेस समर्थक 20% हैं और वे 80% मतदान करते हैं। प्रत्येक भाजपा मतदाता को मतदान करना चाहिए क्योंकि, हमारा वोट मायने रखता है। यदि आप मतदान नहीं कर रहे हैं, तो कांग्रेस का 20% मतदान कर रहा है। चाहे गर्मी हो या बारिश, यह आपका वोट है जो अगले पांच वर्षों के लिए देश का भविष्य तय करेगा। कृपया बाहर आएं और मतदान करें।”

आज कई नेताओं की किस्मत EVM में होगी कैद

इस वीडियो को न्यूज एजेंसी ANI ने डाला है। ऐसे में उनकी ये खास अपील वायरल हो रही है। आपको बता दें, आज राहुल गांधी , तेजस्वी सूर्या सहित तमाम बड़े दिग्गज नेताओं की किस्मत EVM में कैद हो जाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 27 September 2026

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

Anurag Dhanda

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026