---Advertisement---

SCO समिट में हिस्सा लेने चीन जाएंगे PM Modi, तो जल्द भारत आएंगे राष्ट्रपति Vladimir Putin; क्या इस वजह से Donald Trump हुए बेकाबू; जानें सबकुछ

Vladimir Putin: रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin जल्द भारत आ सकते है। जिससे हो ना हो ट्रंप की रातों की नींद उड़ सकती है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 7, 2025 4:38 अपराह्न

Vladimir Putin
Follow Us
---Advertisement---

Vladimir Putin: अमेरिका और भारत और बीच लगातार रिश्तें खराब हो रहे है। मालूम हो अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump लगातार भारत पर टैरिफ लगा रहे है। अमेरिका ने भारत पर अभी तक 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है, गौरतलब है कि ब्राजील के बाद भारत ही ऐसा देश है, जिसपर इतना भारी भरखम टैरिफ लगाया गया है। ट्रंप लगातार भारत को रूस से तेल ना खरीदने की सलाह दे रहे है, हालांकि भारत ने यह साफ कर दिया कि, वह अपने हिसाब से काम करेगा। इसी बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin जल्द भारत आ सकते है। वहीं PM Modi भी इस महीने के अंत में SCO समिट में हिस्सा लेने चीन जाएंगे। यानि यह कहना गलत नहीं होगा कि एक बार फिर RIC साथ आने वाले, जिसे हो ना हो डोनाल्ड ट्रंप की नींद उड़ सकती है।

जल्द भारत आएंगे राष्ट्रपति Vladimir Putin

मालूम हो कि भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकार अभी रूस के दौरा पर है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक अजीत डोभाल ने ही इस बात की पुष्टि की है, कि रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin भारत आएंगे। जानकारी के मुताबिक रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस वर्ष के अंत में भारत की यात्रा करेंगे। इसकी जानकारी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने गुरुवार को अपनी मास्को यात्रा के दौरान दी। हालांकि तारीख को लेकर अभी तक किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द की इसका ऐलान हो सकता है। मालूम हो कि ट्रंप लगातार भारत को रूस से तेल ना खरीदने की सलाह दे रहे है। यहीं वजह है कि भारत पर Donald Trump ने भारी भरखम टैरिफ लगा दिया है। वहीं आज सुबह ही PM Modi ने साफ कर दिया कि भारत किसी के आगे नहीं झुकेगा।

SCO समिट में हिस्सा लेने चीन जाएंगे PM Modi

प्रधानमंत्री मोदी 31 अगस्त और 1 सितंबर को चीन में होंगे। साल 2020 में गलवान घाटी में भारत-चीन के सैनिकों की झड़प के बाद प्रधानमंत्री मोदी पहली बार चीन जाएंगे। यह दौरा काफी अहम इसलिए भी है क्योंकि दुनिया में एक बार RIC (Russia, India, China) की उत्तपति हो सकती है। अगर ऐसा होता है कि दुनिया में अमेरिका का दबदबा काफी कम हो जाएगा, यही वजह है कि Donald Trump डरे हुए है, और बौखलाहट में वह भारत पर लगातार टैरिफ बढ़ा रहे है। हालांकि भारत ने यह साफ कर दिया है कि चाहे वह दुनिया का कोई भी देश है, भारत अपने हिसाब से चलेगा और अपने लोगों की सहूलियत के हिसाब से फैसला लेगा।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026