---Advertisement---

Vote Jihad: PM Modi ने मारिया आलम के “वोट जिहाद” बयान पर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की लगाई क्लास, जानें डिटेल

Vote Jihad: पीएम मोदी ने गुजरात में एक जनसभा के दौरान "वोट जिहाद" वाले बयान को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 2, 2024 3:07 अपराह्न

Vote Jihad
Follow Us
---Advertisement---

Vote Jihad: सलमान खुर्शीद की भतीजी और समाजवादी पार्टी के नेता मारिया आलम खान की तरफ से एक रैली के दौरान “वोट जिहाद” वाले बयान पर सियासी बवाल मचा हुआ है। इसी को लेकर बीजेपी, कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला बोल रही है। वहीं अब पीएम मोदी ने भी गुजरात में एक जनसभा के दौरान कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा है। बता दें कि कि लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण का मतदान 7 मार्च 2024 को होना है।

पीएम मोदी ने इंडिया गठबंधन पर कसा तंज

गुजरात के आनंद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने “वोट जिहाद” वाले बयान पर कहा कि “इंडिया गठबंधन के एक नेता ने उनकी रणनीति को देश के सामने उजागर कर दिया है। इंडिया गठबंधन ने मुसलमानों से वोट जिहाद के लिए जाने को कहा है। यह एक शिक्षित परिवार से आया है, किसी मदरसे से निकले बच्चे से नहीं। इंडिया गठबंधन कह रहा है कि सभी मुसलमानों को एक साथ आना चाहिए और वोट करना चाहिए। इंडिया गठबंधन ने लोकतंत्र और संविधान का अपमान किया है। कांग्रेस के किसी भी नेता ने अभी तक इस बयान का विरोध नहीं किया है। एक तरफ, इंडिया गठबंधन एससी, एसटी, ओबीसी और सामान्य श्रेणियों को विभाजित करने की कोशिश कर रहा है, दूसरी तरफ, वे वोट जिहाद का नारा लगा रहे हैं। इससे पता चलता है कि उनके इरादे कितने खतरनाक हैं”।

कांग्रेस हमेशा से गलत काम करने वाली पार्टी

गुजरात में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, ”कांग्रेस हमेशा से गलत काम करने वाली पार्टी रही है। उनसे आजादी मांगी गई, लेकिन उन्होंने बंटवारा करा दिया। उन्हें विकास देना था, लेकिन इसके बजाय उन्होंने देश को लूट लिया। गरीबों का पैसा कांग्रेस के पास चला गया। अब वे एसटी, एससी, ओबीसी, आरक्षण को चुराकर मुसलमानों को देना चाहते हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 18 July 2026

जुलाई 17, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

जुलाई 17, 2026

Rain Alert 18 June 2026

जुलाई 17, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 17, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 17, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 17, 2026