---Advertisement---

Bihar Politics में क्या झोला टांगने वाला दल बनेगी Congress? Mukesh Sahani के बयान को लपक BJP ने खोला मोर्चा; घिरे Tejashwi Yadav

एक बयान मात्र से ही Bihar Politics का पारा तेजी से चढ़ता नजर आ रहा है। मुकेश साहनी ने खुद और तेजस्वी यादव को लेकर दावेदारी क्या पेश की है कि BJP ने मौके पर चौका लगाते हुए Congress को घेर लिया है। बिहार पॉलिटिक्स में तेजी से बदल रहे इस समीकरम की चर्चा और तेज हो गई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 17, 2025 1:51 अपराह्न

Bihar Politics
Follow Us
---Advertisement---

Bihar Politics: सियासी समीकरण जिस तेजी से बदल रहा है, उसके आधार पर कहा जा सकता है कि बिहार चुनाव बेहद रोचक होगा। आए दिन नए-नए बयान और नेताओं की एक-दूजे से मुलाकात कई संभावनाओं के साथ घमासान को भी जन्म दे रही है। अब VIP चीफ मुकेश साहनी को ही देख लीजिए कि कैसे बिहार पॉलिटिक्स में उनके एक बयान ने खलबली मचा दी है। Mukesh Sahani ने पावर शेयरिंग का जिक्र कर कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर तेजस्वी यादव सीएम बनेंगे और मैं डिप्टी सीएम बनूंग। इस एक बयान ने Bihar Politics में सारे समीकरणों को ध्वस्त कर नई संभावनाओं को जन्म दे दिया है। BJP ने वक्त की नब्ज़ टटोलते हुए Congress पर तंज कसा है। मुकेश साहनी के बयान के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या कांग्रेस झोला टांगने वाला दल बनेगी? इसके अलावा Tejashwi Yadav भी घिरते नजर आ रहे हैं।

Mukesh Sahani के बयान को लपक Bihar Politics में BJP ने खोला मोर्चा!

चर्चित नेता और बिहार BJP के चीफ दिलीप जायसवाल ने मुकेश साहनी के बयान को लपक कर तेजस्वी यादव और कांग्रेस पर तंज कसा है। बीजेपी नेता ने बिहार पॉलिटिक्स के हालिया समीकरण का जिक्र करते हुए कहा कि “अगर मुकेश सहनी और तेजस्वी यादव आपस में पद बांट लेते हैं, तो कांग्रेस कोई ‘झोला टांगने वाली पार्टी’ नहीं है। अगर कांग्रेस खुद को बिहार में ऐसा ही मानती है, तो ठीक है। तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी को शासन करने दें।”

महागठबंधन की बैठक को लेकर Bihar Politics में छिड़ी चर्चा के बारे में दिलीप जायसवाल ने कहा कि “मरता क्या नहीं करता। विपक्ष को लगता है कि वे बिहार के विकास के बारे में कुछ नहीं बोल सकते, इसलिए वे अफवाहों और गलत सूचनाओं के आधार पर अपनी रणनीति तैयार करेंगे। जैसा उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान करने की कोशिश की थी। इस बार उनकी साजिश काम नहीं करेगी। वे एक साथ आ रहे हैं क्योंकि उनकी नाव डूबने वाली है।”

VIP चीफ के एक बयान के कारण घिरे तेजस्वी यादव

एक छोटे से बयान ने RJD नेता तेजस्वी यादव को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। वीआईपी चीफ मुकेश साहनी का ये कहना कि तेजस्वी सीएम बनेंगे और में डिप्टी सीएम कई सवालों को जन्म देता है। Bihar Politics में दांव-पेंच के जरिए सत्ता में आने की कोशिश में जुटी महागठबंधन के बीच अभी सीट शेयरिंग को लेकर फॉर्मूला नहीं सेट हुआ है। ऐसे में उससे पहले ही मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद पर दावेदारी ठोक देना, जल्दबाजी भरे कदम को दर्शाता है। यही वजह है कि BJP ने मौके को लपकते हुए तेजस्वी यादव को घेरने की कोशिश की है, ताकि पब्लिक के बीच एक नैरेटिव सेट हो सके। बिहार पॉलिटिक्स में ये तमाम चर्चाएं तेजी से सुर्खियां बटोर रही हैं और नए समीकरण को लेकर बातचीत तेजी से बढ़ रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 28 June 2026

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Modinagar News

जून 27, 2026

Anurag Dhanda

जून 27, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 27, 2026