---Advertisement---

2028 Los Angeles Olympics: ओलंपिक में शामिल हो सकता है क्रिकेट! ICC ने भेजा अपना प्रस्ताव, साल के अंत तक लिया जाएगा फैसला

2028 Los Angeles Olympics: क्रिकेट खेल की लोकप्रियता अब काफी बढ़ चुकी है और इसे देखते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट कॉउंसिल (ICC) ने भी एक बड़ा फैसला लिया और एक प्रस्ताव तैयार किया है। 2028 में होने वाले ओलंपिक में भी अब हमें क्रिकेट देखने को मिल सकता है। क्योंकि ICC ने लॉस एंजिलिस ओलंपिक गेम्स ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 23, 2023 1:41 अपराह्न

2028 Los Angeles Olympics
Follow Us
---Advertisement---

2028 Los Angeles Olympics: क्रिकेट खेल की लोकप्रियता अब काफी बढ़ चुकी है और इसे देखते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट कॉउंसिल (ICC) ने भी एक बड़ा फैसला लिया और एक प्रस्ताव तैयार किया है। 2028 में होने वाले ओलंपिक में भी अब हमें क्रिकेट देखने को मिल सकता है। क्योंकि ICC ने लॉस एंजिलिस ओलंपिक गेम्स ऑर्गनाइजिंग कमिटी को अपना प्रस्ताव भेज चुकी है। ओलंपिक 2028 लॉस एंजिलिस (2028 Los Angeles Olympics) में खेला जाना है। ICC ने क्रिकेट को शामिल करने के लिए बेहद ही खास प्लान तैयार किया गया जिसे देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है की इसका फैसला ICC के पक्ष में आएगा।

ICC ने छोटा सा प्रस्ताव किया तैयार

2028 के ओलंपिक में शामिल होने के लिए ICC ने एक छोटा सा प्लान तैयार किया है जिसमें पुरुष और महिला दोनों टीमें शामिल हैं। ICC ने अपने प्लान में 6 महिला और 6 पुरुष टीमों को शामिल किया है। वहीं ICC ने ओलंपिक मेजबान देश के बजट पर असर न पड़े इसके लिए सभी मैचों को एक ही मैदान पर खेले जाने के बारे में बात की है। मिली जानकारी के मुताबिक क्रिकेट का फॉर्मेट भी टी20 रखा गया है।

Also Read: IND VS NZ: आखिरी मैच से पहले टीम इंडिया ने किया पूजा पाठ, SURYAKUMAR YADAV ने की RISHABH PANT की ठीक होने की कामना

अक्टूबर 2023 तक हो सकता है फैसला

ICC के भेजे गए इस प्रस्ताव पर इंटरनेशनल ओलंपिक कमिटी (IOC) अभी तो कुछ फैसला नहीं सुनाई है लेकिन उम्मीद जताई जा रही है की अक्टूबर 2023 तक इस प्रस्ताव पर फैसला लिया जा सकता है। तो वहीं ओलंपिक कमिटी मार्च के महीने में 2028 में शामिल हो रहे नए खेल की घोसणा भी कर सकती है। जिसमें बेसबाल, सॉफ्टबाल, फ्लैग फुटबाल, लैक्रोस, ब्रेक डांसिंग, कराटे, किक बॉक्सिंग, स्क्वाश और मोटरस्पोर्ट खेल भी शामिल हो सकता है। लेकिन ICC द्वारा इस प्रस्ताव को देखते हुए क्रिकेट फैंस की उमीदें बढ़ गई है और अब सभी क्रिकेट प्रेमियों को इंटरनेशनल ओलंपिक कमिटी के आखिरी फैसले का इंतजार है।

Also Read: BBL 2022-23: AARON FINCH का बल्ला बना हथौड़ा, 6 गेंदों में ही कूट डाले 31 रन, बीबीएल के इतिहास में अब तक का सबसे महंगा ओवर

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026