---Advertisement---

IND vs NZ: आखिरी मैच से पहले टीम इंडिया ने किया पूजा पाठ, Suryakumar Yadav ने की Rishabh Pant की ठीक होने की कामना

IND vs NZ: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच खेली जा रही तीन मैचों की सीरीज का आखिरी मैच 24 जनवरी को खेला जाएगा। टीम इंडिया ने सीरीज के पहले दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली है। सीरीज का आखिरी मैच इंदौर में खेला जाएगा। लेकिन मैच से पहले टीम ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 23, 2023 12:47 अपराह्न

IND vs NZ
Follow Us
---Advertisement---

IND vs NZ: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच खेली जा रही तीन मैचों की सीरीज का आखिरी मैच 24 जनवरी को खेला जाएगा। टीम इंडिया ने सीरीज के पहले दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली है। सीरीज का आखिरी मैच इंदौर में खेला जाएगा। लेकिन मैच से पहले टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों ने महाकाल के दर्शन किए और टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के लिए दुआ भी मांगी जी वह जल्द ही ठीक हो जाए और मैदान पर वापसी करें। टीम इंडिया सीरीज का आखिरी मैच जीतकर न्यूजीलैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप करना चाहेगी।

ऋषभ पंत के लिए मांगी दुआ – सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav)

टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी महाकाल उज्जैन के दर्शन करने पहुंचे जिसमें सूर्यकुमार यादव, वाशिंगटन सुन्दर और कुलदीप यादव शामिल रहे। लेकिन इस दौरान जब सूर्यकुमार यादव ने मीडिया से बात की तो उन्होंने बताया कि, हमने ऋषभ पंत के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उनकी वापसी हमारे लिए काफी अहम है। हम पहले ही न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला जीत चुके हैं, उनके खिलाफ फाइनल मैच में जीत की उम्मीद कर रहे हैं। उज्जैन के महाकाल मंदिर में टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने जलाभिषेक भी किए और इस दौरान सभी खिलाड़ी पिले वस्त्र में भी नजर आए।

Also Read: HOCKEY WORLD CUP 2023: भारत को लगा बड़ा झटका, महज 21 साल के खिलाड़ी के आगे नहीं टिक पाई टीम इंडिया, टूटा कप जीतने का सपना

यहां देखें फोटो:

इंदौर के मैदान पर अच्छा रिकॉर्ड रहा है टीम इंडिया का

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का तीसरा मैच इंदौर के होलकर मैदान पर खेला जाएगा। लेकिन कीवी टीम को अगर इस मैदान पर टीम इंडिया को मात देनी है तो टीम को काफी अच्छा प्रदर्शन करना पड़ेगा। क्योंकि होलकर के मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड बहुत ही शानदार रहा है और टीम इंडिया ने इस मैदान पर सभी विरोधी टीम के पसीने छुड़ा दिए हैं। भारतीय टीम ने इस मैदान पर अबतक पांच एकदिवसीय मैच खेले हैं जिसमें टीम ने सभी मैचों में जीत हासिल की है। वहीं, टीम इंडिया का हालिया प्रदर्शन देखते हुए ऐसा लगता नहीं है की न्यूजीलैंड की टीम भारत को क्लीन स्वीप करने से रोक पाएगी।

Also Read: BBL 2022-23: AARON FINCH का बल्ला बना हथौड़ा, 6 गेंदों में ही कूट डाले 31 रन, बीबीएल के इतिहास में अब तक का सबसे महंगा ओवर

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Urvil Patel

मई 11, 2026

Bhuvneshwar Kumar

मई 11, 2026