---Advertisement---

BBL 2022-23: Aaron Finch का बल्ला बना हथौड़ा, 6 गेंदों में ही कूट डाले 31 रन, बीबीएल के इतिहास में अब तक का सबसे महंगा ओवर

BBL 2022-23: ऑस्ट्रेलिया में चल रहे बिग बैश लीग (BBL 2022-23) में कल इस लीग का 52वां मैच पर्थ स्कॉर्चर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच खेला गया। बीबीएल में अबतक बेहतरीन बल्लेबाजी देखने को मिला है। तो इस बार बीबीएल के इतिहास में एक ऐसा रिकॉर्ड जुड़ गया है जो इससे पहले कभी नहीं देखा ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 23, 2023 10:54 पूर्वाह्न

BBL 2022-23
Follow Us
---Advertisement---

BBL 2022-23: ऑस्ट्रेलिया में चल रहे बिग बैश लीग (BBL 2022-23) में कल इस लीग का 52वां मैच पर्थ स्कॉर्चर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच खेला गया। बीबीएल में अबतक बेहतरीन बल्लेबाजी देखने को मिला है। तो इस बार बीबीएल के इतिहास में एक ऐसा रिकॉर्ड जुड़ गया है जो इससे पहले कभी नहीं देखा होगा। कल खेले गए मैच में मेलबर्न रेनेगेड्स टीम के बल्लेबाज आरोन फिंच (Aaron Finch) ने पर्थ स्कॉर्चर्स के तेज गेंदबाज एंड्रयू टाई (Andrew Tye) के एक ही ओवर में जमकर कुटाई की और बीबीएल के इतिहास में अबतक का यह सबसे महंगा ओवर बन गया है।

एक ही ओवर में बना डाले 31 रन

ऑस्ट्रेलिया टीम के बेहतरीन बल्लेबाज आरोन फिंच बीबीएल में मेलबर्न रेनेगेड्स टीम की तरफ से खेलते हैं और टीम की कप्तानी करते हैं। लेकिन फिंच की टीम कल भले ही मैच नहीं जीत पाई लेकिन आरोन फिंच की बल्लेबाजी ने मैच में चार चांद लगा दी। 213 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेलबर्न की टीम 10 रनों से मैच हार गई। लेकिन इस दौरान जब फिंच ने 18वें ओवर में अपने बल्ले से 30 रन बना डाले और इस दौरान इस ओवर में 1 गेंद नो बॉल रही थी। फिंच ने मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और मात्र 35 गेंदों 76 रनों की नाबाद पारी खेली।

Also Read: IND VS NZ: बल्ले से आग उगल रहे शुबमन गिल को पूर्व खिलाड़ी ने दिया नया नाम, कहा- ‘उम्मीद करता हूं बुरा नहीं मानोगे’

यहां देखें वीडियो:

10 रनों से जीती पर्थ की टीम

बीबीएल में आज के मैच में पर्थ स्कॉर्चर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच खेले जा रहे मैच में मेलबर्न की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करने उतरी पर्थ स्कॉर्चर्स की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 212 रन बना डाले। पर्थ स्कॉर्चर्स टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन कैमरन बैनक्रॉफ्ट ने बनाए और उन्होंने 50 गेंदों में 95 रनों की बेहतरीन पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेलबर्न रेनेगेड्स की टीम ने भी शानदार बल्लेबाजी की लेकिन अंत के ओवरों में टीम टारगेट से चूक गई और मैच 10 रनों से हार गई। आज के मैच बेहतरीन पारी खेलने वाले कैमरन बैनक्रॉफ्ट को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया।

Also Read: BBL 2022-23: ‘सुपर से भी ऊपर’ WILL SUTHERLAND पहले पीछे भागे और बेहतरीन छलांग लगाकर पकड़ लिया हैरतअंगेज कैच, देखें VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bengaluru Viral Video

अप्रैल 14, 2026

Viral Video

अप्रैल 14, 2026

Health Tips

अप्रैल 14, 2026

Hair Removal Cream Veet

अप्रैल 14, 2026

Chandrika Dixit

अप्रैल 14, 2026

Chand Mera Dil

अप्रैल 14, 2026