---Advertisement---

टीम इंडिया पर आरोप लगाने वाले क्रिकेटर Sarfaraz Khan के 3 बड़े रिकॉर्ड, सचिन से लेकर विराट कोहली तक को पछाड़ा

Sarfaraz Khan: नेशनल और इंटरनेशनल खेल चुके सरफराज खान ने टीम इंडिया में जगह ना मिलने पर अपना दर्द जाहिर किया है। इसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। वहीं, उनके तीन महारिकॉर्ड्स को भी फैंस याद कर रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 3, 2026 11:52 पूर्वाह्न

Sarfaraz Khan
Follow Us
---Advertisement---

Sarfaraz Khan : भारतीय क्रिकेट टीम के तेज बल्लेबाज सरफराज खान का दर्द छलका है। इंटरनेशनल खेल चुके सरफराज ने कहा कि, लगातार मेहनत करने और वजन घटाने के बाद भी उन्हें टीम इंडिया में जगह नहीं मिल रही है। आपको बता दें, सरफराज घरेलू क्रिकेट के अब तक की हिस्ट्री के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने बहुत कम उम्र में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर और रन मशीन के नाम से फेमस विराट कोहली का भी रिकॉर्ड तोड़ा है। लेकिन अब क्रिकेटर काफी निराश है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए अपना दर्द जाहिर किया है। जिसके कारण फैंस भी भावुक हो गए हैं।

Sarfaraz Khan  ने टीम इंडिया में जगह ना मिलने पर क्या कहा?

बाएं हाथ के तेज बल्लेबाज सरफराज खान ने रेलवे के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले के पहले दिन मीडिया से बातचीत करते हुए अपना दर्द बयां किया है। इसके साथ ही टीम इंडिया पर नजरअंदाज करने वाले आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि, ‘वो हर सुबह जब 5 बजे उठकर प्रैक्टिस के लिए जाते हैं तो उनके मन में सवाव आता है कि, जब टीम इंडिया में मौका नहीं मिल रहा है तो वो इतनी मेहनत क्यों कर रहे हैं? बार-बार वही सब क्यों सहना चाहिए? मैं भारत के लिए खेल चुका हूं। मैं सुबह 5 बजे उठता हूं और प्रैक्टिस के लिए जाता हूं। कभी-कभी मेरे मन में ये सवाल आते हैं। लेकिन जब मैं देखता हूं कि मेरे पिता मेरे लिए कितनी मेहनत कर रहे हैं, तो मैं उनके लिए रन बनाना चाहता हूं। यही एक बात है जो मुझे प्रेरित करती है। मैंने अफ्रीका में शतक लगाया। इंग्लैंड में शतक लगाया। ऐसा नहीं है कि मैंने विदेश में प्रदर्शन नहीं किया है। लेकिन वे लोग इसे अलग तरीके से देखते हैं। मेरा काम क्रिकेट खेलना है और मैं खेलता रहूंगा।’

सरफराज खान ने सचिन तेंदुलकर का तोड़ा रिकॉर्ड

सरफराज खान क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का भी रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। सरफराज ने 12 साल की उम्र में हैरिस शील्ड के रिजवी स्पिरिंगफील्ड स्कूल में 439 रन बनाए थे। उन्होंने सचिन के 1988 खेले गए 346 रनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया था।

विराट कोहली को भी पछाड़ा

इसके साथ ही साल 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजूलैंड के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट में 150 रन बनाकर विराट कोहली का भी रिकॉर्ड तोड़ा था। पहली ही पारी में उन्होंने ये महारिकॉर्ड बना लिया था।

रणजी ट्रॉफी में बनाया महारिकॉर्ड

सरफराज खान इकलौते ऐसे क्रिकेटर हैं। जिन्होंने रणजी ट्रॉफी के लगातार दो सीजनों में 900 से ज्यादा रन बनाए हैं। मुम्बई में ये महारिकॉर्ड बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Manisha Bhanwala

अक्टूबर 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 29, 2026

Cristiano Ronaldo

अक्टूबर 29, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 27, 2026

Harry Kane

अक्टूबर 27, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 26, 2026