---Advertisement---

Abhishek Sharma: सुपर 8 के बड़े मुकाबले से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, युवराज सिंह के चेले को लगी नजर; अब क्या करेंगे सूर्यकुमार यादव?

Abhishek Sharma: भारत के स्टार खिलाड़ी अभिषेक शर्मा ने कप्तान सूर्यकुमार यादव की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ऐसे में अब क्या सुपर-8 के पहले मैच में युवराज सिंह के शिष्य का पत्ता कट सकता है?

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 19, 2026 10:57 पूर्वाह्न

Abhishek Sharma
Follow Us
---Advertisement---

Abhishek Sharma: भारतीय टीम के धुरंधर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को किसकी नजर लगी है? जो कभी गेंदबाजों का काल होता था, अब वो कुछ ही बॉल खेलकर शून्य पर आउट हो जाता है। इंडिया को टी20 विश्वकप 2026 में सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना अगला मुकाबला खेलना है। मगर इससे पहले टीम इंडिया मुश्किल में घिरी हुई है। अभिषेक शर्मा बुधवार को नीदरलैंड्स के खिलाफ जीरो पर आउट हो गए। ऐसा करते ही उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। ऐसे में सवाल उठता है युवराज सिंह के चेले को क्या हो गया है?

Abhishek Sharma को इन दिग्गजों ने दी खास सलाह

बुधवार को सभी भारतीय क्रिकेट फैन्स को उम्मीद थी कि अहमदाबाद में अभिषेक शर्मा का तूफान देखने को मिलेगा। मगर वो तीसरी बॉल पर ही आउट हो गए। इस दौरान उन्होंने मोहम्मद सिराज की जर्सी पहनी हुई थी, मगर फिर भी उनकी किस्मत नहीं बदली। वहीं, भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा, ‘पहले एक सिंगल मारो,बस, फिर उसके बाद तुम बैटिंग शुरू कर सकते हो। लेकिन बस एक सिंगल मारो, एक तेज सिंगल लो, जिसमें तुम्हारे पैर तेजी से चलें, और फिर आगे बढ़ो।’

उधर, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने भी भारतीय स्टार खिलाड़ी अभिषेक शर्मा को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘यह मुद्दा टेक्निकल से अधिक साइकोलॉजिकल हो सकता है। मुझे लगता है कि तीन डक से यह मेंटल हो जाता है। ऐसा नहीं है कि आप 10, 15, 20 रन बना रहे हैं, और फिर आप कहते हैं, मैं ठीक हूं, तीन डक अचानक, मेरा मतलब है, यह उसकी अब तक की स्थिति से बहुत गिरावट है। वह लगातार गेंद को हिट करने वाला खिलाड़ी है।’

अभिषेक शर्मा की जगह इस प्लेयर को मिल सकता है मौका

बता दें कि भारतीय टीम को 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है। इसके बाद इंडिया को जिम्बाब्वे और वेस्ट इंडीज के खिलाफ मैच के लिए उतरना होगा। ऐसे में अभिषेक शर्मा का हालिया प्रदर्शन कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि भारतीय प्रबंधन संजू सैमसन को अभिषेक शर्मा की जगह प्लेइंग 11 में जगह दे सकता है। अगर भारत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच हार जाती है, तो टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल की राह कठिन हो सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rajkummar Rao

जुलाई 8, 2026

MS Dhoni

जुलाई 7, 2026

Shah Rukh Khan

जुलाई 2, 2026

Virat Kohli

जून 29, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 25, 2026