---Advertisement---

Vaibhav Sooryavanshi से इंप्रेस हुए अमिताभ बच्चन, 15 साल की उम्र और रिकॉर्ड को लेकर लिखा कुछ ऐसा पढ़ने वालों को नहीं हो रहा यकीन

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल में जबरदस्त छक्के और चौके लगाकार दुनियाभर के सेलिब्रेटिजी को 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने दीवाना बना दिया है। भारत से लेकर पाकिस्तान तक में इस 15 साल के बच्चे की बात हो रही है। इस बीच सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने कुछ ऐसा लिखा जो कि, वायरल हो गया।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 30, 2026 11:08 पूर्वाह्न

Vaibhav Sooryavanshi
Follow Us
---Advertisement---

Vaibhav Sooryavanshi : इंडियन प्रीमियर लीग 2026  में चौके और छक्कों से तबाही मचाने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की भारत-पाकिस्तान ही नहीं बल्कि दुनियाभर में चर्चा हो रही है।  अभी हालहि में महान पूर्व खिलाड़ी ग्रिस गेल ने वैभव सूर्यवंशी को ‘न्यू सिक्स मशीन’ और ‘यूनिवर्सल बेबी बॉस’ नाम का खिताब दिया था। लेकिन अब बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने 15 साल के नन्हें वैभव की तारीफ की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स क्रिकेटर के लिए कुछ ऐसा लिखा, जिसे पढ़ने के बाद लोग दंग रह गए। वो चाहकर भी अपनी प्रतिक्रिया देने से नहीं रोक सके।

Vaibhav Sooryavanshi  पर लुटाया अमिताभ बच्चन ने प्यार

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन ने एक्स पर लिखा, ‘Sooryavanshi – १५ साल की उम्र का अद्भुत सूर्या । इस उम्र में तो हम बंटों और गुल्ली डंडा भी ठीक से नहीं खेल पा रहे थे !!’

देखें पोस्ट

एक्टर के इस पोस्ट को देख फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं। उन्हें अमिताभ बच्चन के द्वारा वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करना बहुत अच्छा लगा है। काफी लोगों को तो इस पोस्ट पर यकीन नहीं हो रहा है। वो कह रहे हैं कि, अमिताभ बच्चन कहीं अपनी मूवी सूर्यवंशी की बात कर रहे हैं।

IPL 2026  रहा वैभव सूर्यवंशी के नाम 

15 साल के वैभव सूर्यवंशी के अद्भुत प्रदर्शन ने एक्टर को भी तारीफ करने पर मजूबर कर दिया। वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स टीम से खेल रहे हैं। आईपीएल के इस सीजन में 15 साल के क्रिकेटर  वैभव ने  कुल 72 छक्के लगाए हैं। इस दौरान उन्होंने क्रिस गेल के 14 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इतना ही नहीं उन्होंने सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ दिया है। वैभव बेहद कम उम्र में IPL  के सीजन में 700 रन बनाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने 27 मई 2026 को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में 12 छ्क्के और 4 चौके मारे थे। वो 97 रन बनाकर आउट हो गए थे। शतक ना लगाने का उनमें दर्द था। वहीं, 29 मई को भी गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए क्वालीफायर-2 मुकाबले में वैभव ने 96 रन बनाए। जिसमें 8 चौके और 7 छक्के थे। इस बार भी शतक ना बनाए जाने का दर्द उनके चेहरे पर दिखा। फिलहाल आईपीएल फाइनल में उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स  नहीं पहुंच सकी है।अब फाइनल मैच 31 मई 2026 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जुलाई 14, 2026

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 4

जुलाई 14, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 14, 2026

Govinda

जुलाई 14, 2026

Health Tips

जुलाई 14, 2026

Diabetes

जुलाई 14, 2026