---Advertisement---

‘उस पर मुझे गर्व…’ Arjun Tendulkar के IPL डेब्यू मैच पर पिता सचिन तेंदुलकर हुए भावुक, बेटे को दी ये खास नसीहत

Arjun Tendulkar के IPL डेब्यू पर पिता सचिन तेंदुलकर हुए भावुक। बेटे के डेब्यू के मैच में उन्होंने बेटे को खास नसीहत दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 24, 2026 11:13 पूर्वाह्न

Arjun Tendulkar
Follow Us
---Advertisement---

Arjun Tendulkar: कहते है जब बेटा कुछ अच्छा करता है, तो सबसेे ज्यादा उसका बाप खुश होता है। कुछ ऐसा ही हुआ बीते दिन, दरअसल लखनऊ और पंजाब के बीच आईपीएल मुकाबला हुआ। इस दौरान पहली बार Arjun Tendulkar ने इस मैच से अपना डेब्यू किया। जहां उन्होंने काफी अच्छी गेंदबाजी की और 4 ओवर में 36 रन देकर 1 विकेट भी लिया। बेटे के इस उपलब्धि पर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने प्रतिक्रिया दी है। इसके अलावा सारा तेंदुलकर ने भी अपने भाई को लेकर एक भावुक पोस्ट किया। बता दें कि इतने सीजन के बीच पहल बार Arjun Tendulkar को मैच खेलने को मिला। जिसमें उन्हें दिखा दिया कि अगर उन्हें मौका दिया जाए तो वह भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते है।

Arjun Tendulkar के डेब्यू मैच पर सचिन तेंदुलकर हुए भावकु

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “शाबाश, अर्जुन! इस सीज़न में आपने जिस तरह से खुद को संभाला है, उस पर मुझे गर्व है। आपने हमेशा अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखा, धैर्य बनाए रखा, चुपचाप कड़ी मेहनत की और आखिरी मैच तक मौका मिलने का इंतज़ार करने के बावजूद सकारात्मक बने रहे।

क्रिकेट में कौशल के साथ-साथ धैर्य की भी परीक्षा होती है, और आज आपने दोनों को बखूबी निभाया। अपने पैर ज़मीन पर रखें और हमेशा की तरह क्रिकेट से प्यार करते रहें। हमेशा प्यार”।

सारा तेंदुलकर ने भी किया पोस्ट

बता दें कि सारा तेंदुलकर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा कि “मेरे प्यारे छोटे भाई, तुम दुनिया के सारे सुखों के हकदार हो। तुम्हारी मेहनत, दबाव झेलने की क्षमता और हर मुश्किल में धैर्य रखने पर मुझे बहुत गर्व है।तुम्हें हमेशा और हमेशा प्यार करती रहूंगी (और उससे भी ज़्यादा) “। गौरतलब है कि Arjun Tendulkar हमेशा अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते है।

वैसे तो अजुर्न कई आईपीएल में टीमों का हिस्सा रहे, लेकिन उन्होंने कभी भी खेलने का मौका नहीं मिला। लेकिन इस बार उन्होंने लखनऊ ने मौका दिया, जहां उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। 4 ओवर में केवल 36 रन दिया और एक विकेट भी हासिल की। वहीं माना जा रहा है कि अगले सीजन में उन्हें और मौका मिल सकता है। क्योंकि उन्होंने पहले ही मैच में अच्छा प्रदर्शन किया।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rajkummar Rao

जुलाई 8, 2026

MS Dhoni

जुलाई 7, 2026

Shah Rukh Khan

जुलाई 2, 2026

Virat Kohli

जून 29, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 25, 2026