---Advertisement---

Ashes 2023: ऑस्ट्रेलिया ने एशेज में की गजब शुरुआत, इंग्लैंड को महज इतने रनों पर समेटा

Ashes 2023: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच ओवल में जारी एशेज सीरीज के पहले ही दिन ऑस्ट्रेलियन टीम ने इंग्लिश टीम को चारो खाने चित कर दिया। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश करते हुए इंग्लैंड को मात्र 283 रन पर ऑल आउट कर दिया। ऑस्ट्रेलिया की शानदार शुरुआत ऑस्ट्रेलिया ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: जुलाई 28, 2023 6:01 अपराह्न

ashes
Follow Us
---Advertisement---

Ashes 2023: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच ओवल में जारी एशेज सीरीज के पहले ही दिन ऑस्ट्रेलियन टीम ने इंग्लिश टीम को चारो खाने चित कर दिया। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश करते हुए इंग्लैंड को मात्र 283 रन पर ऑल आउट कर दिया।

ऑस्ट्रेलिया की शानदार शुरुआत

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे 5 वें एशेज टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने अपना दबदबा बरकरार रखते हुए इंग्लिश टीम को बैकफुट पर धकेल दिया है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियन टीम ने मैच के शुरू से दवाब बनाये रखा और इंग्लिश टीम को वापसी करने का कोई मौक़ा नहीं दिया। इंग्लैंड की तरफ से हैरी ब्रूक ने सबसे ज्यादा रन बनाया। हैरी ने 91 गेंदों में 85 रन बनाएं।

सीरीज में आगे चल रही ऑस्ट्रेलियन टीम

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलियन टीम आगे चल रही है। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने शुरूआती दो मैचों को जीतकर सीरीज में बढ़त ले ली थी। हालांकि हेडिंग्ले टेस्ट में ऑस्ट्रेलियन टीम को इंग्लिश टीम के हाथों हार का सामना करना पड़ा था तो वहीं मैनचेस्टर में खेला गया चौथा टेस्ट मैच बारिश के कारण धुल गया था और अन्तः यह ड्रा पर खत्म हुआ था।


एशेज रहा सबसे कंट्रोवर्सिअल सीरीज


एशेज सीरीज अबतक का सबसे कंट्रोवर्सिअल सीरीज में से एक रहा। आपको बता दें कि एशेज के दौरान कई रोचक कहानियां देखने को मिली। लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान जॉनी बेयरस्टो का रन आउट होना भी बहुत ही ज्यादा विवादित मुद्दों में से एक रहा। लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान जॉनी बेयरस्टो को ऑस्ट्रेलियन विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने रन आउट कर दिया था। जिस समय बैरस्टोन रन आउट हुए उस वक़्त उनका पैर क्रीज से बाहर था। ऑस्ट्रेलिया अगर इस सीरीज को जीतने में कामयाब होती है तो यह उनकी लगातार दूसरी टेस्ट जीत होगी। आपको बता दें कि जून में खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रलिया ने भारत को हराकर पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीती थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 25, 2026

Deepika Padukone

जून 24, 2026

Nora Fatehi

जून 13, 2026

Gautam Adani

जून 6, 2026

Shreyas Iyer

जून 5, 2026