---Advertisement---

Ashes 2023: आखिरी टेस्ट जीत इंग्लैंड ने किया सीरीज ड्रा, इस खिलाड़ी की बदौलत कंगारूओं को चटाई धूल

Ashes 2023: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए आखिरी टेस्ट मैच में इंग्लिश टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 49 रनों से हरा दिया। क्रिस वॉक्स और मोइन अली ने कंगारूओं के परखच्चे उड़ाते हुए आखिरकार अपने होम ग्राउंड पर खेले जा रहे एशेज सीरीज में इंग्लिश टीम की लाज रख ली। अन्तिंम दिन चमके इंग्लिश ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 1, 2023 11:37 पूर्वाह्न | Updated: अगस्त 17, 2023 11:09 अपराह्न

ashes5
Follow Us
---Advertisement---

Ashes 2023: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए आखिरी टेस्ट मैच में इंग्लिश टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 49 रनों से हरा दिया। क्रिस वॉक्स और मोइन अली ने कंगारूओं के परखच्चे उड़ाते हुए आखिरकार अपने होम ग्राउंड पर खेले जा रहे एशेज सीरीज में इंग्लिश टीम की लाज रख ली।

अन्तिंम दिन चमके इंग्लिश गेंदबाज

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए एशेज सीरीज के पांचवे और आखिरी टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने गेंदबाजों के शानंदार प्रदर्शन की बदौलत सीरीज को ड्रा करा लिया। आपको बता दें कि इंग्लिश टीम ने अपनी पहली पारी में 283 जबकि दूसरी पारी में 395 रन बनाये थें वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपनी पहली पारी में 295 जबकि दूसरी पारी में 334 रन बनाएं। इस तरह से इस बार इंग्लिश ग्राउंड पर खेला गया एशेज सीरीज ड्रा पर समाप्त हो गया। हालांकि गत चैंपियन होने के कारण इस बार ट्रॉफी ऑस्ट्रेलिया के पास ही रहेगी।।

स्टुअर्ट ब्रॉड का सन्यांस बन गया भावनात्मक पल

पांचवे और आखिरी टेस्ट सीरीज के दौरान इंग्लिश क्रिकेटर स्टुअर्ट ब्रॉड का अचानक से सन्यांस लेना सबसे भावनात्मक पलों में से एक रहा। आपको बता दें कि स्टुअर्ट ब्रॉड ने अबतक अपने करियर में कुल 167 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 600 विकेट लिए हैं। ब्रॉड टेस्ट इतिहास में 600 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले मात्र दूसरे तेज गेंदबाज हैं। स्टुअर्ट हमवतन जिमी एंडरसन की बाद इतने विकेट पूरा करने वाले दूसरे तेज गेंदबाज हैं।

https://twitter.com/englandcricket/status/1685593540397568001?s=20

एशेज रहा कंट्रोवर्सिअल सीरीज

एशेज 2023 इस साल का सबसे कंट्रोवर्सिअल सीरीज रहा। आपको बता दें कि एशेज के दौरान ऐसी काफी रोचक कहानियां देखने और सुनने को मिली जिसे क्रिकेट जगत में प्रमुखता के साथ छापा गया। एशेज सीरीज में लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान जोहनी बेयरेस्टो का आउट होना सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहा। आपको बता दें की बेयरस्टो को ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने चालाकी के साथ रन आउट कर दिया था जिसके बाद इस मुद्दे ने मीडिया जगत में खूब सुर्खियां बटोरी थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Shashi Tharoor

फ़रवरी 10, 2026