---Advertisement---

Asia Cup 2023: एशिया कप से पहले इस फेमस ओटीटी प्लेटफार्म ने जारी किया टैगलाइन , देखकर लोगों के ख़ुशी का ठिकाना नहीं

Asia Cup 2023: ओटीटी दुनिया में अपने नाम का डंका बजा चुकी डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने हाल में ही एशिया कप और वर्ल्ड कप को लेकर एक कैंपेन जारी किया है जिसमें यह देखा जा सकता है कि किस तरह से वीडियो में इसके फ्री स्ट्रीमिंग को लेकर बताया गया है।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 22, 2023 3:20 अपराह्न

Hotstar..
Follow Us
---Advertisement---

Asia Cup 2023: डिज्नी प्लस हॉटस्टार से भला कौन वाकिफ नहीं होगा। अपने लाइव स्ट्रीमिंग के जरिये अलग-अलग मैचों का लाइव प्रसारण देने वाली हॉटस्टार का एक नया एड इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अब इस एड के वायरल होने के बाद क्रिकेटप्रेमी फूलें नहीं समा रहें हैं।

Disney +Hotstar का नया कैंपेन हुआ वायरल

आपको बता दें कि आगामी एशिया कप को देखते हुए डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने अपना नया कम्पैन बनाया है। इस कैंपेन में इस फेमस ओटीटी प्लेटफार्म ने बताने का प्रयास किया है कि वीवर्स को एशिया कप और वर्ल्ड कप के लिए मुफ्त में लाइव स्ट्रीमिंग दी जायेगी। डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने अपना नया टैगलाइन जारी किया है। ‘फ्री में देखते जाओ’ टैगलाइन में डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने क्रिकेटप्रेमियों के बीच उमंग भर दिया है। आपको बता दें कि डिज्नी प्लस हॉटस्टार एशिया कप और वर्ल्ड कप 2023 के लिए फ्री में लाइव प्रसारण की सुविधा मुहैया करवाएगा।

30 अगस्त से होना है एशिया कप

आपको बता दें कि 2023 एशिया कप की शुरुआत 30 अगस्त से होने जा रही है। पाकिस्तान और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले जाने वाले एशिया कप में भारतीय टीम 2 सितम्बर को पाकिस्तान के खिलाफ अपने अपने एशिया कप अभियान की शुरुआत करेगी। एशिया कप का सबसे पहला मुकाबला पाकिस्तान और नेपाल कि टीम के बीच 30 अगस्त को खेला जाएगा।

भारतीय टीम के सभी मुकाबले श्रीलंका की धरती पर होंगे

आपको बता दें कि पाकिस्तान और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले जाने वाले एशिया कप में भारत अपने सभी मुकाबले श्रीलंका की सरजमीं पर खेलेगा। बीसीसीआई द्वारा पाकिस्तान जाने से इंकार करने के बाद भारतीय टीम के सभी मैच श्रीलंका की धरती पर आयोजित किये जाएंगे। आपको बता दें कि एशिया कप के दौरान जहां 4 मैचों का आयोजन पाकिस्तान में किया जाएगा वहीं श्रीलंका में 9 मैच खेले जाएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunil Gavaskar

अक्टूबर 15, 2026

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026