---Advertisement---

Asia Cup 2023: कोलंबो में एशिया कप के फाइनल में यदि हुई बारिश तो कौन सी टीम होगी विजेता और किसको मिलेगी ट्रॉफी , यहां जानें पूरा समीकरण

Asia Cup 2023: भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले फाइनल में बारिश का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में फाइनल के लिए रिजर्व डे की व्यवस्था की गयी है।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: सितम्बर 16, 2023 11:48 पूर्वाह्न

indvsl-weather
Follow Us
---Advertisement---

Asia Cup 2023: एशिया कप का फाइनल श्रीलंका और भारत के बीच कोलोंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने अपने पहले दो मैचों में जीत हासिल की है जबकि अपने आखिरी एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले में उसे बांग्लादेश की टीम के हाथों हार का सामना करना पड़ा। अब ऐसे में जिस तरह से पूरे एशिया कप के दौरान बारिश ने खेल में विघन डाली है इसे देखते हुए अंदेशा लगाया जा रहा है की एशिया कप के फाइनल के दौरान भी बारिश खेल में बाधा दाल सकती ह। ऐसे में हर किसी के जेहन में यह सवाल दौड़ रहा होगा कि एशिया कप का फाइनल अगर बारिश के कारण रद्द होता है तो कौन सी टीम विजेता बनेगी। आईये जानते है पूरा समीकरण।

बारिश आयी तो कौन उठाएगा ट्रॉफी

आपको बता दें कि भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले में बारिश होने की संभावनाएं जताई जा रही है। भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले एशिया कप में अगर बारिश आती है तो मुकाबला रिज़र्व डे में खेला जाएगा। एशिया कप के फाइनल के लिए भी एशियाई क्रिकेट कॉउंसिल ने रिज़र्व डे की व्यवस्था की है। ऐसे में अगर बारिश आती भी है तो फाइनल मुकाबला रिज़र्व डे में खेला जा सकता है। अगर रिज़र्व डे में भी बारिश ने खेल बिगाड़ दिया तो दोनों टीमों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित कर दिया जायेगा।

2002 में दोनों टीम रह चुकी है संयुक्त विजेता

भारत और श्रीलंका की टीम साल 2002 में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी में संयुक्त विजेता रह चुकी है। आपको बता दें कि 2002 में श्रीलंका की मेजबानी में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी में श्रीलंका और भारत कि टीम ने संयुक्त रूप से ट्रॉफी पक़र कब्ज़ा जमाया था। बारिश के कारण तब पूरे दिन खेल नहीं हो पाया था जिसके बाद दोनों टीमों को विजेता डिक्लेअर कर दिया गया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।       

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

अप्रैल 15, 2026

Ajinkya Rahane

अप्रैल 15, 2026

Praful Hinge

अप्रैल 14, 2026

Yuzvendra Chahal

अप्रैल 13, 2026

Hardik Pandya

अप्रैल 13, 2026

Lalit Modi

अप्रैल 12, 2026