---Advertisement---

Asia Cup 2023: जल्द ही हो सकता है एशिया कप के लिए भारतीय टीम का एलान , ये खिलाड़ी बना सकते हैं टीम में जगह

Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का एलान आने वाले कुछ दिनों में हो सकता हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ आने वाले सप्ताह में एशिया कप के लिए भारतीय दल का एलान किया जा सकता हैं। आपको बता दें कि एशिया इसबार पाकिस्तान और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 10, 2023 11:51 अपराह्न

Asia Cup 2
Follow Us
---Advertisement---

Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का एलान आने वाले कुछ दिनों में हो सकता हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ आने वाले सप्ताह में एशिया कप के लिए भारतीय दल का एलान किया जा सकता हैं। आपको बता दें कि एशिया इसबार पाकिस्तान और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाना है।

एशिया कप के लिए किया जा सकता है टीम का एलान

एशिया कप 2023 के लिए भारतीय दल का एलान आने वाले 5 से 6 दिनों में हो सकता है। आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ एशिया कप के लिए जाने वाले प्लेयर्स की लिस्ट BCCI जल्द ही जारी कर सकती है। पाकिस्तान की क्रिकेट टीम ने आगामी एशिया कप के लिए अपने दल का एलान कर दिया है। अगर एशिया कप में भाग लेने वाली दूसरे टीमों के बारे में बात करें तो अब तक किसी भी टीम ने 30 अगस्त से 17 सितम्बर तक होने वाले एशिया कप के लिए अपने टीमों का एलान नहीं किया है। आपको बता दें कि एशिया कप का आयोजन इसबार पाकिस्तान और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में किया जाएगा। इसमें से 4 मैचों की मेजबानी पाकिस्तान करेगा जबकि 9 मैच श्रीलंकाई सरजमीं पर खेले जाएंगे। भारतीय टीम के लिए केएल राहुल और मुकेश कुमार को एशिया कप में जगह दी जा सकती है। आपको बता दें कि मुकेश कुमार ने हाल में वेस्टइंडीज दौरे पर अच्छा प्रदर्शन किया है।

भारत का पहला मुकाबला 2 सितम्बर को पाकिस्तान से होगा

भारत अपने 2023 एशिया कप का आगाज 2 सितम्बर को पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। आपको बता दें कि पहले एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान को दी गयी थी लेकिन भारतीय टीम के पाकिस्तान जाने से मना करने के बाद कुछ मैचों को न्यूट्रल वेन्यू पर करने का फैसला किया गया। श्रीलंका को न्यूट्रल वेन्यू के तौर पर रखा गया है। भारत अपने सभी मैच श्रीलंका की धरती पर खेलेगा। आपको बता दें कि भारत ने अबतक हुए एशिया कप में कुल 6 बार खिताब पर कब्जा जमाया है। आखिरी बार भारतीय टीम ने साल 2018 में एशिया कप का ख़िताब अपने नाम किया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026