---Advertisement---

Asia Cup 2023: एशिया कप से ठीक पहले पाकिस्तानी टीम के सिर पर सजा नंबर-1 का ताज, भारत की बढ़ सकती है चिंता

Asia Cup 2023: एशिया कप की शुरुआत से ठीक पहले पाकिस्तानी टीम के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। अफगानिस्तान को क्लीन स्वीप करने के बाद पाकिस्तान वनडे क्रिकेट में नंबर-1 के पायदान पर आ गया है।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 27, 2023 11:46 पूर्वाह्न

Pakistan becomes no.1 ODI Team ahead of Asia Cup
Follow Us
---Advertisement---

Asia Cup 2023: एशिया कप के शुरू होने में बस कुछ ही दिनों का समय बचा है। इससे ठीक पहले पाकिस्तानी टीम को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम अफगानिस्तान को हारने के बाद वनडे फॉर्मेट में सबसे ऊपर पहुंच गई है।

पाकिस्तान ने हासिल किया नंबर-1 का पायदान

एशिया कप के शुरु होने से ठीक पहले पाकिस्तानी क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली। इस सीरीज में पाकिस्तान का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा जिसकी बदौलत पाकिस्तान अब वनडे रैंकिंग में भारत और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीमों के भी आगे पहुंच गया है। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को इस सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया जिसकी वजह से वे टॉप पर पहुंचने में कामयाब रहा। अगर पाकिस्तानी टीम के दृष्टिकोण से देखें तो यह एक बड़ी उपलब्धि है और यह प्रदर्शन Asia Cup 2023 में खेले वाली अन्य टीमों के लिए चिंता का सबक बन सकता है।

आपको बता दें कि पाकिस्तान की वनडे में 118 रेटिंग और 2725 प्वाइंटस के साथ नंबर-1 पर है। वहीं ऑस्ट्रेलिया 118 रेटिंग और 2714 प्वाइंटस के साथ नंबर पर खिसक गई है। इसके अलावा भारत नंबर-3 पर है। भारत की मौजूदा रेटिंग 113 और 4081 प्वाइंटस हैं।

पाकिस्तान का फॉर्म भारत के लिए बढ़ा सकती हैं चिंता

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया। इसी के साथ पाकिस्तानी को आगामी एशिया कप के अच्छी तैयार मिल गई है। पाकिस्तान का मौजूदा फॉर्म भारतीय टीम की चिंताएं बढ़ा सकता है। भारत के कई खिलाड़ियों ने पिछले कुछ समय में ज्यादा इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है जिसके चलते पाकिस्तान को इसका फायदा मिल सकता है। भारत और पाकिस्तान 2 सितंबर को भिड़ेंगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026