Asia Cup 2023: पाक बल्लेबाज रिजवान का ये अंदाज देख आप भी हो जाएंगे फैन , नेपाली क्रिकेटर को कुछ ऐसा बोला-जो कर देगा खुश

Rizwan

Rizwan

Asia Cup 2023: एशिया कप कल (30 अगस्त)से शुरू होने जा रहा है। टूर्नामेंट का सबसे पहला मैच नेपाल और पाकिस्तान के बीच मुल्तान में खेला जाएगा। अब जाकर पाक क्रिकेटर रिजवान की एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जिसमें वह नेपाली क्रिकेटर को कुछ टिप्स देते नजर आ रहे हैं।

रिजवान ने नेपाली क्रिकेटर को दी राय

एशिया कप 2023 के शुरू होने में महज 1 दिन का समय रह गया है। एशिया कप का पहला मैच पाकिस्तान और नेपाल के बीच मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा। अब जाकर रिजवान की एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जिसमें वह एक नेपाली क्रिकेटर को कुछ कहते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि वायरल वीडियो में रिजवान नेपाली क्रिकेटर से कह रहे हैं कि , आपको अगर किसी चीज कि जरुरत हैं तो मैं हाजिर हूं। अब अलग-अलग लोग रिजवान की इस बात पर अपनी प्रतिक्रया दे रहे हैं।

2008 के बाद पहली बार पाकिस्तान मेजबान

आपको बता दें एशिया कप 2023 की मेजबानी संयुक्त रूप से पाकिस्तान और श्रीलंका को दी गयी है। आपको बता दें कि आखिरी बार एशिया कप 2008 के दौरान पाकिस्तान में आयोजित किया गया था तब श्रीलंका की टीम ने भारत को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। पकिस्तान की टीम की अगर बात करें तो अब तक पाकिस्तानी क्रिकेट टीम ने कुल दो बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है। पाकिस्तान की टीम ने साल 2000 में बांग्लादेश की मेजबानी में खेले गए एशिया कप में श्रीलंका की टीम को हरा पहली बार एशिया कप ट्रॉफी पर कब्जा किया था। आपको बता दें कि पाकिस्तान की टीम ने आखिरी बार एशिया कप साल 2012 में जीता था। बांग्लादेश की मेजबानी में खेले गए इस एशिया कप में भी पाकिस्तान ने होम टीम को हरा दूसरी बार खिताब पर कब्जा किया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version