---Advertisement---

Asia Cup 2023: भारत -बांग्लादेश मैच के दौरान वापसी कर सकता है यह भारतीय क्रिकेटर , नेट पर जमकर बहा रहे हैं पसीना

Asia Cup 2023: भारतीय स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर भारत ओर बांग्लादेश के बीच होने वाले मैच में खेलते दिखाई पड़ सकते हैं। श्रेयस अय्यर इन दिनों नेट पर जमकर पसीना बहाते नजर आ रहे हैं।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: सितम्बर 14, 2023 1:33 अपराह्न

shreys5
Follow Us
---Advertisement---

Asia Cup 2023: भारत के स्टार खिलाड़ी श्रेयस अय्यर आने वाले भारत-बांग्लादेश मैच के दौरान खेलते हुए दिखाई दे सकते है। आपको बता दें कि श्रेयस अय्यर श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में टीम इंडिया के प्लेइंग 11 लिस्ट में शामिल नहीं किये गए थे।

भारत-बांग्लादेश मैच में खेलते दिख सकते हैं श्रेयस अय्यर

भारत के स्टार खिलाड़ी श्रेयस अय्यर आने वाले 15 सितम्बर को भारत-बांग्लादेश मैच के दौरान खेलते हुए दिखाई पड़ सकते है। आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार श्रेयस अय्यर इन दिनों नेट पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। ऐसे में कयास लगाये जा रहे हैं कि 15 सितम्बर को कोलंबो के एम प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाने वाले अहम मैच में श्रेयस अय्यर भारतीय टीम के अंतिम एकादश में अपनी जगह पक्की कर सकते हैं। श्रेयस अय्यर ने आखिरी बार भारत ओर पाकिस्तान के बीच हुए एशिया कप के ग्रुप मुकाबले में खेलते दिखाई दिए थे। उस मैच में श्रेयस अय्यर का बल्ला कुछ खास नहीं चला था। इस स्टार बल्लेबाज ने इस मैच में महज 14 रनों का योगदान दिया था। हालांकि भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया यह मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था।

बांग्लादेश के खिलाफ मैच महज एक औपचारिकता

आपको बता दें कि भारतीय टीम जब 15 सितम्बर को कोलंबो के एम प्रेमदासा स्टेडियम में मुकाबला खेलने उतरेगी तो टीम के लिए महज यह औपचारिकता भरा होगा। हालांकि भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर अपना आत्मविश्वास और भी बढ़ाना चाहेगी। भारत ने 12 सितम्बर को खेले गए मैच में श्रीलंका की टीम को 41 रनों से हराकर एशिया कप के फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। भारतीय बल्लेबाज और गेंदबाजों ने इस दौरान अपने बल्ले ओर गेंद से कमाल दिखाते हुए विपक्षी टीम को चारो खाने चित कर दिया। जहां पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच में विराट कोहली का बल्ला जमकर बोला वहीं श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में कुलदीप यादव ने अपनी गेंद से कमाल का प्रदर्शन करते हुए श्रीलंकाई बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026