---Advertisement---

Asia Cup 2023: नेपाल की इस सिंगर ने ओपनिंग सेरेमनी में मचाया धमाल , गाया ऐसा गाना कि लोग झूमने पर हुए मजबूर

Asia Cup 2023: एशिया कप ओपनिंग सेरेमनी के दौरान नेपाल की सिंगर त्रिशला गुरुंग ने अपने परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया। त्रिशला इस दौरान सफेद साडी और लाल चूड़ी पहने हुए दिखाई दी।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 31, 2023 1:46 अपराह्न

Trishala Gurung..1
Follow Us
---Advertisement---

Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 का ओपनिंग सेरेमनी कल(30 अगस्त) को मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किया गया। आपको बता दें कि ओपनिंग सेरेमनी के दौरान पाकिस्तान की सिंगर आइमा बेग और त्रिशाला गुरुंग ने अपने परफॉरमेंस से सभी लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

नेपाली सिंगर त्रिशाला ओपनिंग सेरेमनी में लगाया चार चांद

आपको बता दें कि एशिया कप 2023 की ओपनिंग सेरेमनी पाकिस्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित की गयी थी। इस दौरान नेपाल की सिंगर त्रिशाला गुरुंग ने अपने परफॉर्मेंस से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। लाल चूड़ी और सफेद साड़ी पहनी त्रिशला ने अपने गाने से पूरे माहौल में चार चांद लगा दिए। आपको बता दें कि इस ड्रेस में त्रिशाला बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। त्रिशला के अलावा पाकिस्तानी सिंगर आइमा बेग ने भी अपने धुन से पास बैठे लोग को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा चाहत फ़तेह ने भी अपने राग से लोगों का खूब मनोरंजन किया।

पाकिस्तान ने जीता ओपनिंग मैच

आपको बता दें कि पाकिस्तान ने मुल्तान में खेले गए एशिया कप के पहले मैच में नेपाल की टीम को 238 रनो से पराजित कर जीत से शुरुआत की। हालांकि नेपाल की टीम के लिए यह एशिया कप यादगार बन गया। नेपाल की टीम पहली बार एशिया कप में पार्टिसिपेट कर रही है। पाकिस्तान ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 6 विकेट के नुक्सान पर 342 रन बनाये ,जिसके जवाब में नेपाल की टीम ओवरों में 104 रनों पर ऑल आउट हो गयी। पूरे मैच में पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम और इफ्तिखार अहमद स्टार रहें बाबर आजम ने जहां पाकिस्तानी टीम के लिए 151 रनों की पारी खेली वहीं इफ्तिखार अहमद ने 72 गेंदों में 109 रनों की शानदार पारी खेली।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prithvi Shaw

सितम्बर 18, 2026

Mohsin Naqvi

सितम्बर 14, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026

Viral Video

सितम्बर 4, 2026

Lionel Messi

सितम्बर 1, 2026

Imran Khan

अगस्त 29, 2026