---Advertisement---

Asia Cup 2023: क्या बुमराह एशिया कप में लेंगे भाग या फिर वो टीम इंडिया को छोड़कर लौटें स्वदेश ? जानिये क्या है मामला

Asia Cup 2023: भारतीय स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह श्रीलंका दौरे के बीच से ही स्वदेश वापस लौट आये है। बुमराह ने आयरलैंड -इंडिया सीरीज के दौरान शानदार प्रदर्शन किया था।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: सितम्बर 4, 2023 12:22 अपराह्न | Updated: सितम्बर 4, 2023 2:07 अपराह्न

Jasprit BUMRAH..
Follow Us
---Advertisement---

Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 में आज होने वाले मैच में भारत और नेपाल के बीच कैंडी के पाल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में आज एशिया कप ग्रुप दौर का मुकाबला खेला जाएगा। आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच हुए एशिया कप का ग्रुप मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। नेपाल की टीम को एशिया कप के ओपनिंग मैच में पाकिस्तान के हाथ शिकस्त का सामना करना पड़ा था। अब जाकर टीम इंडिया के शानदार बॉलर जसप्रीत बुमराह के हाल में श्रीलंका दौरे से स्वदेश लौटने की खबर जोरों शोरों पर हैं।

बुमराह लौटें स्वदेश

आपको बता दें कि एशिया कप 2023 के ओपनिंग मुकाबले में टीम इंडिया के शानदार बॉलर जसप्रीत बुमराह श्रीलंका दौरे के बीच से ही स्वदेश वापस लौट गए हैं। मीडिया ख़बरों के मुताबिक़ ,जसप्रीत बुमराह के स्वदेश लौटने की वजह उनका आपसी पारिवारिक मामला है। आपको बता दें कि बुमराह हाल में एक बच्चे के पिता बने है। अब ऐसे में बुमराह का इस समय में अपने परिवार के साथ होना बहुत जरुरी है। जसप्रीत बुमराह को काफी समय के बाद टीम इंडिया में जगह मिली थी। आपको बता दें कि बुमराह को हाल में ही सम्पन्न हुए इंडिया -आयरलैंड टी 20 सीरीज में भी जगह दी गयी थी। अगर ख़बरों की मानें तो बुमराह एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले सुपर 4 के मुकाबले से पहले श्रीलंका लौट आएंगे।

बारिश के कारण रद्द हुआ था भारत-पाक मैच

आपको बता दें कि एशिया कप 2023 में कैंडी में खेला गया भारत-पाक मैच बारिश आने के कारण रद्द हो गया था। हालांकि इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 266 रन बनाये थें। इसके बाद बारिश ने पूरे मैच के दौरान खलल डाल दिया और मैच को रद्द करना पड़ा। दूसरी तरफ नेपाल की टीम को अपने पहले ग्रुप मुकाबले में पाकिस्तानी टीम के हाथो 238 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

पहली बार दो देश कर रहे एशिया कप की मेजबानी

आपको बता दें कि एशिया कप 2023 की मेजबानी पाकिस्तान और श्रीलंका को दी गयी है। ऐसे में ऐसा पहली बार हो रहा है जब दो देश मिलकर एशिया कप को होस्ट करेंगे। आपको बता दें कि एशिया कप के दौरान जहां 4 मैच पाकिस्तान में खेले जाएंगे वहीं 9 मैचों का आयोजन पाकिस्तान में होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Urvil Patel

मई 11, 2026

Bhuvneshwar Kumar

मई 11, 2026