---Advertisement---

Asia Cup 2025: क्या इंडिया के बिना खेला जाएगा इस बार का एशिया कप? BCCI ने उठाया चौंकाने वाला फैसला! जानें पूरी खबर

Asia Cup 2025: इस बार एशिया कप इंडिया के बिना खेला जा सकता है। खबरों की मानें, तो BCCI ने एशिया कप से दूर रहने का मन बना लिया है। ऐसे में क्या एशिया कप का आयोजन हो सकता है?

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 19, 2025 11:14 पूर्वाह्न

Asia Cup 2025
Follow Us
---Advertisement---

Asia Cup 2025: अगर आप क्रिकेट प्रेमी हैं, तो आपके लिए बुरी खबर है। खबरों के मुताबिक, इस साल सितंबर में होने वाले एशिया कप 2025 में इंडिया की टीम भाग नहीं लेगी। जी हां, कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने इस संबंध में बड़ा निर्णय ले लिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर ‘Mufaddal Vohra’ ने अपनी पोस्ट में एक्सप्रेस स्पोर्ट्स का हवाला देते हुए लिखा, ‘भारत ने एशिया कप से बाहर होने का फैसला किया। बीसीसीआई ने आगामी एशिया कप में भाग नहीं लेने का फैसला किया। (एक्सप्रेस स्पोर्ट्स)’ हालांकि, अभी तक बीसीसीआई ने इस संबंध में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Asia Cup 2025 का आयोजन इंडिया के बिना होगा?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, BCCI ने इस साल के Asia Cup 2025 में शामिल न होने के निर्णय की जानकारी एशियन क्रिकेट काउंसिल को दे दी है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इंडिया के बिना इस बार का एशिया कप खेला जाएगा? तो कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इंडिया के बिना एशिया कप 2025 का आयोजन संभव ही नहीं है।

रिपोर्ट्स की मानें, तो इंटरनेशनल मैचों में अधिकतर प्रायोजक इंडिया से ही होते हैं। ऐसे में अगर इंडिया ही एशिया कप में भाग नहीं लेगी, तो कोई भी प्रायोजक इतने बड़े क्रिकेट इवेंट में शामिल नहीं होना चाहेगा। इंडिया के एशिया कप में न होने से मैदान पर आने वाले दर्शकों में कमी आ सकती है। इसके अलावा इंडिया टूर्नामेंट से हटती है, तो इंडिया बनाम पाकिस्तान का मैच भी नहीं होगा। ऐसे में मैच दिखाने वाले ब्रॉडकास्टर्स को भी बड़ा घाटा उठाना पड़ सकता है। यही वजह है कि इंडिया के बिना एशिया कप 2025 का आयोजन रद्द हो सकता है।

एशिया कप 2025: पाकिस्तान की वजह से इंडिया ने बनाई दूरी!

जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ही एशियन क्रिकेट काउंसिल के भी प्रमुख हैं। खबरों की मानें, तो BCCI नहीं चाहता है कि आगामी Asia Cup 2025 में पाकिस्तान के नेतृत्व वाली संस्था के अतर्गत किसी भी तरह के आयोजन में भाग लिया जाए। इस बार एशिया कप का आयोजन इंडिया में होना था। मगर पाकिस्तान की वजह से यह आयोजन किसी न्यूट्रल जगह पर किया जा सकता था।

मालूम हो कि एशिया कप हर 2 साल के अंतराल पर 6 एशियाई देशों के बीच खेला जाता है। इसमें 5 देश पूर्ण सदस्य हैं, इसमें इंडिया, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान शामिल है। वहीं, एक देश क्वालिफाई होकर इन 5 देशों के साथ खेलता है। साल 2023 का एशिया कप पाकिस्तान में खेला जाना था। मगर इंडिया ने पाकिस्तान जाने से मना कर दिया था। ऐसे में एशिया कप 2023 को हाईब्रिड मॉडल पर श्रीलंका में खेला गया था। इंडिया ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर ही एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Vaibhav Suryavanshi

मई 29, 2026

IPL 2026

मई 28, 2026

IPL 2026

मई 27, 2026

Arjun Tendulkar

मई 24, 2026

Rishabh Pant

मई 20, 2026