---Advertisement---

Asian Games 2023: भारतीय फुटबॉल जगत में छायी खुशखबरी, इस एलान से फुटबाल प्रेमियों को मिली राहत की सांस

Asian Games 2023: भारतीय फुटबॉल प्रेमियों के लिए बुधवार (26 जुलाई) का दिन खुशियों से भरा रहा जब भारतीय ओलिंपिक संघ ने पुरुष एवं महिला फुटबॉल टीम को हांगझाऊ में होने वाले एशियाई गेम्स में भागीदारी लेने को मंजूरी दे दी। आपको बता दें कि हांगझाऊ एशियाई गेम्स का आयोजन 17 सितम्बर से 8अक्टूबर तक ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: जुलाई 27, 2023 1:24 अपराह्न

football
Follow Us
---Advertisement---

Asian Games 2023: भारतीय फुटबॉल प्रेमियों के लिए बुधवार (26 जुलाई) का दिन खुशियों से भरा रहा जब भारतीय ओलिंपिक संघ ने पुरुष एवं महिला फुटबॉल टीम को हांगझाऊ में होने वाले एशियाई गेम्स में भागीदारी लेने को मंजूरी दे दी। आपको बता दें कि हांगझाऊ एशियाई गेम्स का आयोजन 17 सितम्बर से 8अक्टूबर तक होना है।

एशियाई गेम्स में खेलते नजर आयेगी फुटबॉल टीम

भारत की पुरुष एवं महिला फुटबॉल टीम 23 सितम्बर से 8 अक्टूबर के बीच चीन के हांगझाऊ में होने वाले एशियाई गेम्स में भाग लेते नजर आएगी। भारतीय ओलिंपिक संघ ने इस बात का एलान करते हुए कहा है की भारतीय टीम इसबार प्रतियोगिता में भाग लेने हांगझाऊ जायेगी।
भारत के युवा एवं खेल मंत्रालय ने नियमों में छूट देने के कारण ही ऐसा संभव हो पाया है। आपको बता दें कि एशिया की टॉप 10 टीमों में नहीं होने की वजह से भारतीय महिला और पुरुष फुटबॉल टीम को एशियाई गेम्स में भाग लेने की श्रेणी से बाहर कर दिया था। युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस ख़ुशी को अपने ट्विटर पर पोस्ट कर व्यक्त किया।

कोच ने पीएम से लगाई थी गुहार

भारतीय फुटबॉल टीम के कोच इगोर स्टिमाक ने हाल में ही पीएम को एक लेटर लिखी थी जिसमें उन्होंने पीएम से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की थी। इगोर ने इस भावनात्मक पत्र में लिखा था कि पिछले 4 सालों में उन्होंने टीम को मजबूत बनाने में कठिन परिश्रम किया है। ऐसे में अगर टीम को मौक़ा मिलता है तो अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। अब जाकर युवा और खेल मंत्रालय ने इगोर की इस बात को सुनते हुए कुछ छूट देने का फैसला किया है।

1951 और 1962 में जीता था गोल्ड मेडल

भारतीय फुटबॉल टीम ने 1951 और 1962 में हुए एशियाई गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था। भारतीय टीम अब तक कुल 11 बार एशियाई गेम्स में भाग ले चुकी है। आपको बता दें कि भारतीय टीम 1956 समर ओलंपिक्स के सेमीफाइनल में भी पहुचंने का कारनामा कर चुकी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026