---Advertisement---

ATP Citi Open 2023: टेनिस मैच के बीच बेहोश हुआ चीन का यह खिलाड़ी, सामने आयी बड़ी वजह

ATP Citi Open 2023: अमेरिका के वाशिंगटन में इन दिनों सिटी ओपन के मैच खेले जा आ रहे हैं। आपको बता दें कि सिटी ओपन एटीपी टूर 500 प्रतियोगिता है। अब जाकर एक घटना सामंने आयी है जब चीन के एक खिलाड़ी टेनिस मैच के दौरान ही बेहोश हो गए। हालांकि पास में खड़े सिक्योरिटी ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 1, 2023 12:32 अपराह्न

wu 5
Follow Us
---Advertisement---

ATP Citi Open 2023: अमेरिका के वाशिंगटन में इन दिनों सिटी ओपन के मैच खेले जा आ रहे हैं। आपको बता दें कि सिटी ओपन एटीपी टूर 500 प्रतियोगिता है। अब जाकर एक घटना सामंने आयी है जब चीन के एक खिलाड़ी टेनिस मैच के दौरान ही बेहोश हो गए। हालांकि पास में खड़े सिक्योरिटी गार्ड्स ने उन्हें जल्द ही संभाल लिया।

पहले सेट के दौरान हुए बेहोश


चीन के टेनिस खिलाड़ी यु ईबिंग वाशिंगटन में जारी मुबाडला टेनिस ओपन के दौरान बेहोश हो गए। दरअसल चीन के इस खिलाड़ी के बेहोश होने की वजह रही काफी हीट। ऐसा बताया जा रहा है की यु को लू लगने के कारण इस घटना का शिकार होना पड़ा है। हालांकि मेडिकल टीम की सहायता से उन्हें जल्द ही कोर्ट से बाहर ले जाया गया। यु सिटी ओपन में अपने पहले दौर का मैच खेल रहे थें । इस दौरान उन्होंने अपंने विपक्षी योसुके वतानुकी पर 4-1 की बढ़त बनायीं हुई थी। टेनिस माओ द्वारा ट्विटर पर शेयर किये गए वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि किस तरह से यु बीच मैच में ही बेहोश हो गए।

विंबलडन के दौरान हुई थी सांस लेने की शिकायत

चीन के यु ईबिंग को इस साल के तीसरे ग्रैंडस्लैम विंबलडन के दौरान भी सांस लेने में दिक्कत आयी थी जिसके बाद वह कोर्ट से बाहर चले गए थें। यु ईबिंग को विंबलडन के पुरुष एकल मुकाबले के फर्स्ट राउंड में अमेरिका के Francis Tiafoe के खिलाफ अपना मैच बीच में ही छोड़ कर जाना पड़ा था।आपको बता दें कि ऐसा दफा नहीं है जब किसी टेनिस प्लेयर को लू लगने के कारण इन तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा हो। साल के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के दौरान भी काफी संख्या में ऐसी घटनाएं सामने आती है ।वाशिंगटन ओपन एटीपी सीरीज 500 का भाग है। पुरुषों के वर्ग में यह 54 वां सिटी ओपन टूर्नामेंट है जो वाशिंगटन डीसी में खेला जा रहा है। 2022 में खेले गए टूर्नामेंट को ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गिओस ने जीता था। वही पुरुष युगल मुकाबले में निक ने अमेरिकी खिलाड़ी जैक शॉक के साथ मिलकर डबल्स वर्ग का खिताब जीता था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 25, 2026

Deepika Padukone

जून 24, 2026

Nora Fatehi

जून 13, 2026

Gautam Adani

जून 6, 2026

Shreyas Iyer

जून 5, 2026