---Advertisement---

Australian Open 2023: Sebastian Korda ने तोड़ा 25 साल पहले अपने पिता का बनाया रिकॉर्ड, 7-1 से ऑस्ट्रेलियन ओपन में जीत की हासिल

Australian Open 2023: सेबस्टियन कोर्डा ने 2023 की शुरुआत बहुत ही शानदार प्रदर्शन के साथ किया है। शुक्रवार को खेले गए ऑस्ट्रेलियन ओपन में सेबस्टियन कोर्डा ने डेनियल मेदवेदेव को 7-6(7), 6-3, 7-6(4) से तीसरे दौर में मात दी। आपको बता दें कि अमेरिकी कोर्डा ने मेदवेदेव के खिलाफ खेलते हुए सबसे अच्छा खेल दिखाया ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: जनवरी 21, 2023 12:45 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Australian Open 2023: सेबस्टियन कोर्डा ने 2023 की शुरुआत बहुत ही शानदार प्रदर्शन के साथ किया है। शुक्रवार को खेले गए ऑस्ट्रेलियन ओपन में सेबस्टियन कोर्डा ने डेनियल मेदवेदेव को 7-6(7), 6-3, 7-6(4) से तीसरे दौर में मात दी। आपको बता दें कि अमेरिकी कोर्डा ने मेदवेदेव के खिलाफ खेलते हुए सबसे अच्छा खेल दिखाया है। उन्होंने अपने पहले टेनिस गेम में ही 2021 और 2022 के आस्ट्रेलियन ओपन के फाइनलिस्ट की सर्विस तोड़ी और वापसी के गेम में लगातार खतरा बने रहे। सबसे अंत में 10 में से पांच ब्रेक प्वाइंट बदले और पहले-तीसरे सेट के टाई-ब्रेक में शानदार प्रदर्शन करके चौथे राउंड में जगह बनाई। आपको बता दें कि कोर्डा 1998 में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने वाले पीटर कोर्डा के बेटे हैं। ऐसे में अब चौथे दौर का उनका मुकाबला पोलैंड के ह्यूबर्ट हरकच के साथ होगा।

कोर्डा ने 22 साल की उम्र में बनाया रिकॉर्ड

कोर्डा को आज अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल हुई है। इसी कोर्ट में 25 साल पहले उनके पिता भी ऑस्ट्रेलिया ओपन जीते थे।सेबस्टियन कोर्डा के पिता का नाम पेट्र कोर्डा है जिन्होंने 1998 के ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन का खिताब जीता था। अभी तक यह तीसरी बार है जहां कोई 22 वर्षीय लड़का 16 के राउंड में पहुंचा हैं।वहीं कोर्डा ने इस मैच के बारे में कहा कि ” यह एक अविश्वसनीय मैच था। मुझे पता था कि मुझे क्या करना है। मैच में कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन मैं अभी रोमांचित हूं, मैंने अद्भुत खेला, और यह मैच मेरे लिए अविश्वसनीय था।”

Also Read: Fatty Liver से परेशान होने की नहीं है जरूरत, आज से ही डाइट में लाएं ये बदलाव और मुसीबत को कहें बाय-बाय

7-1 से जीत की हासिल

सेबस्टियन कोर्डा ने डेनियल मेदवेदेव को कल बहुत ही बुरी तरह से हराया। आपको बता दें कि यह मैच 85 मिनट तक चला लेकिन अपने बेहतरीन प्रदर्शन का परिचय देते हुए कोर्डा ने 4 -2 से बढ़त ले ली, इसके बाद मेदवेदेव ने भी वापसी करते हुए 5-4 की बढ़त बना ली लेकिन ज्यादा समय तक टिक नहीं सके। ऐसे में अंत तक खेलते हुए एक टाई-ब्रेक में चला गया और अमेरिकी खिलाड़ी कोर्डा को 7 -1 जीत मिल गई।

ये भी पढ़ें: SHEHNAAZ GILL के इस वीडियो ने सर्दी में बढ़ाई गर्मी, रेड हॉट ब्यूटी बनकर फैंस के बीच बरपाया कहर

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026