Avesh Khan: आईपीएल 2026 में एलएसजी यानी लखनऊ सुपर जायंट्स को अपनी पहली जीत नसीब हो गई। मगर बाबू भईया इसमें काफी मसले हैं। अगर आप नहीं जानते हैं, तो आपको बता दें कि रविवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एलएसजी बनाम एसआरएच यानी सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला खेला गया। इस मैच को ऋषभ पंत की कप्तानी वाली एलएसजी ने जीत लिया। मगर एलएसजी के एक प्लेयर आवेश खान ने डगआउट में एक ऐसी गलती कर दी, जिससे कप्तान की धाकड़ इनिंग और टीम मालिक संजीव गोयनका के इमोशनल जश्न में खलल पड़ सकता था।
आवेश खान ने मैच में कर दी बड़ी गलती
दरअसल, एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने अपनी टीम को विनिंग शॉट मारकर जीत दिलाई। मगर जब उन्होंने एसआरएच के तेज गेंदबाद जयदेव उनादकट की गेंद पर चौंका मारा, तो गेंद के बाउंड्री लाइन तक पहुंचने से पहले ही, एलएसजी के खिलाड़ी आवेश खान ने बैट से गेंद को वापस मैदान की तरफ धकेल दिया। ऐसे में मैदानी अंपायरों ने इसे चौका करार दे दिया और एलएसजी की टीम एक गेंद शेष रहते हुए 5 विकेट से यह मुकाबला जीत गई।
बता दें कि आवेश खान ने बैट से गेंद को वापस मैदान की तरफ मारा, तो आसपास कोई भी फील्डर नहीं था। साथ ही एसआरएच की तरफ से किसी भी खिलाड़ी ने कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई। मगर आवेश खान की इस हरकत के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। कई यूजर्स ने एलएसजी के खिलाड़ी की इस हरकत को अनुचित बताया।
Why Avesh Khan Is So Annoying First he smashed his helmet, then hit the ball with his bat even though it hadn’t reached the boundary the umpire should ban him for one match Or Umpire Should Do That Delivery Dead Ball 😡
pic.twitter.com/3xl2WxJlgh— ValenceCricket (@CricketValence) April 5, 2026
Avesh Khan should be given warning or fined for this, SRH should have appealed for this act as the ball never crossed the boundary.#IPL pic.twitter.com/sUOfBg787Z
— Gaurav Gulati (@gulatiLFC) April 6, 2026
आवेश खान की घटना पर एसआरएच कर सकती है बीसीसीआई से अपील
उधर, ‘Cricbuzz’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हैदराबाद टीम आवेश खान के घटनाक्रम और कुछ अन्य मामलों को लेकर बीसीसीआई यानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को पत्र भी लिख सकता है। वहीं, मैच की बात करें, तो एलएसजी ने मुकाबले में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का निर्णय लिया था। ऐसे में एसआरएच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 156 रन बनाए। इस दौरान एसआरएच का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से फ्लॉप रहा।
हालांकि, हेनरिक क्लासेन ने अच्छी इनिंग खेली। एलएसजी की तरफ से मोहम्मद शमी ने 4 ओवरों में 9 रन देकर 2 विकेट चटकाई और इस परफॉर्मेंस के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ दी मैच का अवार्ड भी मिला। एलएसजी की टीम ने 1 गेंद रहते हुए मुकाबले को 5 विकेट से जीत लिया। कप्तान ऋषभ पंत ने नाबाद 50 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली।
