---Advertisement---

BBL 2022-23: ‘भाई कमाल है’ गेंद एक और फील्डर चार फिर भी हाथ नहीं आई बॉल, देखें मजेदार Video

BBL 2022-23: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे बिग बैश लीग (BBL 2022-23) में अबतक खेले गए मुकाबले में कई शानदार दृश्य देखने को मिला। लेकिन आज खेले गए मुकाबले में एक बेहद ही मजेदार दृश्य देखने को मिला। जब एक गेंद के पीछे ही टीम के चार फील्डर भागते हुए दिखे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 22, 2023 1:27 अपराह्न

BBL 2022-23
Follow Us
---Advertisement---

BBL 2022-23: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे बिग बैश लीग (BBL 2022-23) में अबतक खेले गए मुकाबले में कई शानदार दृश्य देखने को मिला। लेकिन आज खेले गए मुकाबले में एक बेहद ही मजेदार दृश्य देखने को मिला। जब एक गेंद के पीछे ही टीम के चार फील्डर भागते हुए दिखे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आज बीबीएल का 51वां मैच खेला गया जिसमें ब्रिस्बेन हीट और मेलबर्न स्टार्स के बीच एक बेहद ही रोमांचक मैच देखने को मिला।

चार फील्डर भागे एक गेंद के पीछे

ब्रिस्बेन हीट और मेलबर्न स्टार्स के बीच खेले गए मुकाबले में जब मेलबर्न स्टार्स की टीम बल्लेबाजी कर रही थी और इस बीच जब तीसरे ओवर की पहली गेंद माइकल नेसर ने डाली और मेलबर्न टीम के बल्लेबाज थॉमस रोजर्स ने एक शॉट खेला और गेंद बाउंड्री के लिए जाने लगी इस बीच बहुत ही मजेदार दृश्य देखने को मिला। जब 30 यार्ड के अंदर से तीन फील्डर गेंद के पीछे भागे और एक फील्डर थर्ड मैन से भागते हुए आया और एक समय पर चारों फील्डर गेंद के पास पहुंच गए और गेंद फिर भी नहीं पकड़ पाए। इसके बाद एक फील्डर ने आखिरकार गेंद को पकड़ा और गेंद को गेंदबाज की तरफ फेंका।

Also Read: IND VS NZ: UMRAN MALIK के गुरु बने MOHAMMED SHAMI बोले – ‘ये चीज सही कर ली तो दुनिया पर राज करोगे’, देखें VIDEO

यहां देखें वीडियो:

मैच का हाल

आज बीबीएल में खेले गए मुकाबले में ब्रिस्बेन हीट की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्रिस्बेन हीट की टीम ने 20 ओवर में 188 रन बना दिए। ब्रिस्बेन हीट टीम की तरफ से सैम हैं ने 73 रनों की पारी खेली और जिमी पियर्सन ने 53 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेलबर्न स्टार्स ने भी शानदार बल्लेबाजी की लेकिन फिर भी टीम ने अपने 20 ओवर में 184 रन ही बना सकी और मैच 4 रनों से हार गई। 73 रनों की बेहतरीन पारी खेलने वाले सैम हैं को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया।

Also Read: SA20 2023: सनराइजर्स हैदराबाद टीम की मालकिन KAVIYA MARAN के लिए लाइव मैच में आया शादी के लिए प्रपोजल, देखें शानदार VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026