---Advertisement---

BBL 2022-23: Kane Richardson ने पहले डाली बेहतरीन गेंद फिर शानदार दौड़ लगाकर पकड़ लिया हैरतअंगेज कैच, देखें वीडियो

BBL 2022-23: ऑस्ट्रेलिया में चल रहे बिग बैश लीग 2022-23 (BBL 2022-23) में आज ग्रुप स्टेज का 32वां मैच मेलबर्न रेनेगेड्स और होबार्ट हरिकेंस के बीच मैच खेला जा रहा है। लेकिन आज के मैच में मेलबर्न रेनेगेड्स टीम के खिलाड़ी केन रिचर्डसन (Kane Richardson) ने एक बेहतरीन कैच लपक सबको हैरान कर दिया है। ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 7, 2023 3:14 अपराह्न

BBL 2022-23
Follow Us
---Advertisement---

BBL 2022-23: ऑस्ट्रेलिया में चल रहे बिग बैश लीग 2022-23 (BBL 2022-23) में आज ग्रुप स्टेज का 32वां मैच मेलबर्न रेनेगेड्स और होबार्ट हरिकेंस के बीच मैच खेला जा रहा है। लेकिन आज के मैच में मेलबर्न रेनेगेड्स टीम के खिलाड़ी केन रिचर्डसन (Kane Richardson) ने एक बेहतरीन कैच लपक सबको हैरान कर दिया है। केन रिचर्डसन के कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

केन रिचर्डसन ने लपका बेहतरीन कैच

मेलबर्न रेनेगेड्स और होबार्ट हरिकेंस के बीच खेले जा रहे मैच में होबार्ट हरिकेंस के बल्लेबाजी के दौरान रिचर्डसन ने इस बेहतरीन कैच को पकड़ा। दरअसल, होबार्ट हरिकेंस के बल्लेबाजी के दौरान जब केन रिचर्डसन अपना तीसरा ओवर और टीम का 16 वां ओवर डालने आए और उन्होंने इस ओवर की पहली ही गेंद पर एक गुड लेंथ की गेंद डाली और होबार्ट हरिकेंस टीम के बल्लेबाज विल पार्कर ने शॉट लगाया और गेंद ऊपर गई। इस दौरान केन रिचर्डसन गेंद फेखने के बाद शानदार तरीके से दौड़ लगाते हुए और अपने आगे तरफ छलांग लगाते हुए एक हैरतअंगेज कैच पकड़ लिया। जब पूरा होने के बाद टीम के बाकी खिलाड़ी उनके पास आए और उनको शाबाशी दी।

Also Read: AUS VS SA: छोटे कद के बल्लेबाज TEMBA BAVUMA ने क्रीज के अंदर से ही खड़े होकर जड़ा जोरदार छक्का, देखें VIDEO

यहां देखें वीडियो:

होबार्ट हरिकेंस ने बनाए 162 रन

मेलबर्न रेनेगेड्स और होबार्ट हरिकेंस के बीच खेले जा रहे मैच में मेलबर्न रेनेगेड्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और होबार्ट हरिकेंस की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और टीम ने 20 ओवर में 162/8 रन ही बना पाई। होबार्ट हरिकेंस टीम की तरफ से दो बल्लेबाजों ने 28 रनों की पारी खेली और वहीं एक बल्लेबाज ने 26 रन बनाए। तो वहीं मेलबर्न रेनेगेड्स टीम की तरफ से केन रिचर्डसन शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में मात्र 20 रन देकर 2 विकेट झटके।

Also Read: BBL 2022: 6,6,6,6 एक ही ओवर में 4 छक्के जड़ MARCUS STOINIS ने मचाई तबाही, बल्लेबाजी देख गेंदबाज के छूटे पसीने, देखें VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026