---Advertisement---

BBL 2022-23: ‘किस्मत हो तो ऐसी’ बॉल लगी स्टंप पर फिर भी बोल्ड नहीं हुए Steve Smith, देखें हैरान करने वाला Video

BBL 2022-23: ऑस्ट्रेलिया में चल रहे बिग बैश लीग (BBL 2022-23) में कुछ हैरान कर देने वाले कैच पकड़े गए तो वहीं कुछ ऐसे भी शानदार शॉट खेले गए जिसे देख हर कोई देखता ही रह गया। लेकिन आज बीबीएल में हो रहे सिडनी सिक्सर्स और एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 17, 2023 2:39 अपराह्न

BBL 2022-23
Follow Us
---Advertisement---

BBL 2022-23: ऑस्ट्रेलिया में चल रहे बिग बैश लीग (BBL 2022-23) में कुछ हैरान कर देने वाले कैच पकड़े गए तो वहीं कुछ ऐसे भी शानदार शॉट खेले गए जिसे देख हर कोई देखता ही रह गया। लेकिन आज बीबीएल में हो रहे सिडनी सिक्सर्स और एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में आज कुछ ऐसा देखने को मिलेगा जिसे देख आप को यकीन नहीं होगा। सिडनी सिक्सर्स के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) को एक शानदार जीवनदान मिला। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

स्टीव स्मिथ को मिला भाग्य का साथ

आज बीबीएल के 45वें मैच में शानदार फॉर्म में चल रहे बेहतरीन बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को किस्मत का साथ मिला और वह बोल्ड होने से बाल- बाल बचे। दरअसल, मैच के 2 ओवर में ही तेज गेंदबाज हैरी कॉनवे ने बेहतरीन गेंद डाली और स्टीव स्मिथ ने गेंद को अपने करीब रोका और गेंद बल्ले से लगने के बाद स्टंप में जा घुसी और स्टंप से टकरा गई लेकिन गिल्लियां नहीं गिरी और वह आउट नहीं हुए। इसे देख विपक्षी टीम हैरान रह गई और यहां तक की स्टीव स्मिथ को भी यकीन नहीं हो रहा था की वह नॉट आउट हैं।

Also Read: BPL 2023: ‘जश्न हो तो ऐसा’ बेहतरीन गेंद पर बोल्ड मारने के बाद NAZMUL ISLAM ने किया जबरदस्त नागिन डांस, देखें VIDEO

यहां देखें वीडियो:

सिडनी सिक्सर्स की टीम कर रही है पहले बल्लेबाजी

आज खेले जा रहे बीबीएल के मैच में एडिलेड स्ट्राइकर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करने उतरी सिडनी सिक्सर्स की टीम ने खबर लिखे जाने तक अपने 11 ओवर में 93 रन बना ली है। जीवनदान मिलने के बाद स्टीव स्मिथ शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और अभी तक नाबाद 70 रन बनाकर खेल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अभी तक 4 चौके और 4 बेहतरीन छक्के भी जड़ चुके हैं।

Also Read: BABAR AZAM के अश्लील MMS वायरल होने को लेकर ट्विटर पर मचा बवाल, भड़के यूजर्स बोले – ‘और इसको कोहली बनना है’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gurugram Viral Video

फ़रवरी 23, 2026

Dipika Kakar

फ़रवरी 23, 2026

Health Tips

फ़रवरी 23, 2026

Heart Attack

फ़रवरी 23, 2026

Laughter Chefs 3

फ़रवरी 23, 2026

Bulandshahr Viral Video

फ़रवरी 23, 2026