---Advertisement---

BBL 2022-23: Nick Hobson ने बाउंड्री लाइन पर हवा में छलांग लगाकर पकड़ा चमत्कारी कैच, DJ वाले ने म्यूजिक छोड़ बजाई ताली, देखें Video

BBL 2022-23: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे बिग बैश लीग (BBL 2022-23) में आज 52वां मैच पर्थ स्कॉर्चर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच खेला गया। बीबीएल में अबतक कुछ बेहतरीन कैच पकड़े गए लेकिन आज निक हॉब्सन (Nick Hobson) ने बाउंड्री लाइन पर एक शानदार कैच पकड़ लिया है। जिसका वीडियो खूब सोशल मीडिया पर ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 22, 2023 5:35 अपराह्न

BBL 2022-23
Follow Us
---Advertisement---

BBL 2022-23: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे बिग बैश लीग (BBL 2022-23) में आज 52वां मैच पर्थ स्कॉर्चर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच खेला गया। बीबीएल में अबतक कुछ बेहतरीन कैच पकड़े गए लेकिन आज निक हॉब्सन (Nick Hobson) ने बाउंड्री लाइन पर एक शानदार कैच पकड़ लिया है। जिसका वीडियो खूब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। निक हॉब्सन का यह कैच देखकर मैच में म्यूजिक बजा रहे DJ वाले ने भी अपना काम छोड़ ताली बजानी शुरू कर दिया।

निक हॉब्सन ने पकड़ा चमत्कारी कैच

213 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी मेलबर्न रेनेगेड्स टीम जब बल्लेबाजी कर रही थी और इस पारी का 13 ओवर पर्थ स्कॉर्चर्स की टीम की तरफ से स्पिनर गेंदबाज और कप्तान एश्टन टर्नर गेंदबाजी करने आए और मेलबर्न रेनेगेड्स टीम की तरफ से बल्लेबाजी कर रहे मैथ्यू क्रिचली ने छक्के के लिए एक बेहतरीन शॉट खेला और गेंद लगभग छक्के के लिए जा रही थी। लेकिन बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे निक हॉब्सन ने शानदार छलांग लगाकर बेहतरीन कैच पकड़ लिया।

Also Read: BBL 2022-23: ‘सुपर से भी ऊपर’ WILL SUTHERLAND पहले पीछे भागे और बेहतरीन छलांग लगाकर पकड़ लिया हैरतअंगेज कैच, देखें VIDEO

यहां देखें वीडियो:

मैच का हाल

बीबीएल में आज के मैच में पर्थ स्कॉर्चर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच खेले जा रहे मैच में मेलबर्न की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करने उतरी पर्थ स्कॉर्चर्स की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 212 रन बना डाले। पर्थ स्कॉर्चर्स टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन कैमरन बैनक्रॉफ्ट ने बनाए और उन्होंने 50 गेंदों में 95 रनों की बेहतरीन पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेलबर्न रेनेगेड्स की टीम ने भी शानदार बल्लेबाजी की लेकिन अंत के ओवरों में टीम टारगेट से चूक गई और मैच 10 रनों से हार गई। आज के मैच बेहतरीन पारी खेलने वाले कैमरन बैनक्रॉफ्ट को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया।

Also Read: SA20 2023: सनराइजर्स हैदराबाद टीम की मालकिन KAVIYA MARAN के लिए लाइव मैच में आया शादी के लिए प्रपोजल, देखें शानदार VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026