---Advertisement---

‘फाइनल मैच हो तो ऐसा’ रोमांचक मुकाबले में पर्थ स्कॉचर्स की टीम ने 5 विकेट से जीत दर्ज कर किया BBL Trophy पर कब्जा

BBL 2022-23: ऑस्ट्रेलिया में खेले गए बिग बैश लीग (BBL 2022-23) के फाइनल मैच में पर्थ स्कॉचर्स और ब्रिस्बेन हीट टीम के बीच शानदार फाइनल मुकाबला देखने को मिला। फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्रिस्बेन हीट की टीम ने अपने 20 ओवर में 175/7 रन बनाई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पर्थ स्कॉचर्स ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: फ़रवरी 4, 2023 5:41 अपराह्न

BBL 2022-23
Follow Us
---Advertisement---

BBL 2022-23: ऑस्ट्रेलिया में खेले गए बिग बैश लीग (BBL 2022-23) के फाइनल मैच में पर्थ स्कॉचर्स और ब्रिस्बेन हीट टीम के बीच शानदार फाइनल मुकाबला देखने को मिला। फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्रिस्बेन हीट की टीम ने अपने 20 ओवर में 175/7 रन बनाई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पर्थ स्कॉचर्स की टीम ने भी शानदार बल्लेबाजी की और मैच को फाइनल ओवर में 5 विकेट से जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

फाइनल मुकाबला हुआ बेहद रोमांचक

फाइनल मुकाबले में 176 रन बनाना आसान नहीं होता है पर पर्थ की टीम के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की और मैच को अंतिम ओवर में जीतकर अपने नाम किया। लेकिन फाइनल मैच बेहद ही रोमांचक दौर में पहुंच गया और पर्थ टीम को जीत के लिए अंतिम ओवर में 6 गेंदों में 10 रनों की दरकार थी और बल्लेबाज निक हॉब्सन ने छक्का और चौका जड़ अपनी पर्थ टीम को चैंपियन बना दिया।

Also Read: IND VS AUS: 1996 में शुरू हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में चलता है TEAM INDIA का सिक्का, देखें दोनों टीमें के रिकॉर्ड

ब्रिस्बेन हीट टीम की टीम ने की बेहतरीन बल्लेबाजी

फाइनल मुकाबले में ब्रिस्बेन हीट के कप्तान जिमी पियर्सन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और ब्रिस्बेन की टीम की तरफ से सभी बल्लेबाजों ने अपना योगदान दिया और टीम का स्कोर 175 रन तक लेकर गए। ब्रिस्बेन टीम की तरफ से नाथन मैकस्वीनी ने सबसे ज्यादा 41 रनों की पारी खेली। पर्थ टीम की तरफ से जेसन बेहरेनडॉर्फ ने शानदार गेंदबाजी की और अपने 4 ओवर में मात्र 26 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

ब्रिस्बेन हीट की टीम: सैम हेज़लेट, जोश ब्राउन, नाथन मैकस्वीनी, सैम हैन, जिमी पीरसन (c & wk), मैक्स ब्रायंट, माइकल नेसर, जेम्स बाजले, जेवियर बार्टलेट, स्पेंसर जॉनसन, मैथ्यू कुह्नमैन।

पर्थ स्कॉचर्स की टीम: स्टीफन एस्किनाज़ी, कैमरन बैनक्रॉफ्ट, आरोन हार्डी, जोश इंगलिस (wk), एश्टन टर्नर (c), निक हॉब्सन, कूपर कोनोली, एंड्रयू टाय, डेविड पायने, जेसन बेहरेनडॉर्फ, मैथ्यू केली।

Also Read: VIRAT KOHLI को लेकर इस पाकिस्तानी गेंदबाज ने दिया बड़ा बयान कहा- ‘बेटा जब तू अंडर 19 खेलता था तब तेरा बाप टेस्ट क्रिकेटर था’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026