---Advertisement---

Ind vs WI 2023: BCCI ने किया टीम इंडिया की टेस्ट टीम का ऐलान, रहाणे बने उपकप्तान, गायकवाड़-जायसवाल को मिला मौका

Ind vs WI 2023: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 12 जुलाई से टेस्ट सीरीज खेली जाने वाली है। यह सीरीज कैरेबियाई सरजमीं पर आयोजित की जा रही है। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया की 17 सदस्यीय दल की घोषणा की जा चुकी है। इस टीम के टेस्ट उपकप्तान चेतेश्वर पुजारा को टीम से बाहर ...

Read more

Avatar of Lokesh sharma

By: Lokesh sharma

Published: जून 23, 2023 3:59 अपराह्न | Updated: जून 23, 2023 5:50 अपराह्न

BCCI
Follow Us
---Advertisement---

Ind vs WI 2023: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 12 जुलाई से टेस्ट सीरीज खेली जाने वाली है। यह सीरीज कैरेबियाई सरजमीं पर आयोजित की जा रही है। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया की 17 सदस्यीय दल की घोषणा की जा चुकी है। इस टीम के टेस्ट उपकप्तान चेतेश्वर पुजारा को टीम से बाहर कर दिया है। उनके स्थान पर अजिंक्य रहाणे टीम की उपकप्तानी की जिम्मेदारी संभालते हुए नजर आने वाले है।

रहाणे को मिली उपकप्तानी

टीम इंडिया के टेस्ट स्पेशलिस्ट खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा को टेस्ट से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। वह वेस्टइंडीज के साथ होने वाली सीरीज में खेलते हुए नजर नहीं आने वाले है। उनके स्थान पर अजिंक्य रहाणे को टीम अहम जिम्मेदारी दी गई। इसके साथ ही युवा खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया गया है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से आईपीएल खेलने वाले मुकेश कुमार को भी स्क्वॉड में जगह दी गई है। वहीं सूर्यकुमार यादव को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। वहीं टीम की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथ में ही रहने वाली है।

ये भी पढ़ें: शादीशुदा होने के बावजूद इस अभिनेत्री को दिल दे बैठे थे Raj Babbar, दुनिया से लड़कर हुए एक लेकिन किस्मत ने दी लंबी जुदाई

टीम इंडिया की टेस्ट टीम

टेस्ट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, अजिंक्य रहाणे (वीसी), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल , मो. सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Lokesh sharma

Lokesh sharma

लोकेश शर्मा बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने मेरठ सुभारती विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर Sports Content Writer और Editor के तौर पर काम कर चुके हैं। जिनमें सबसे बड़ा नाम SportzWiki and Cricketer Addictor in hindi है। फिलहाल लोकश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026