---Advertisement---

बुलेट से भी तेज यॉर्कर डालकर Naseem Shah ने मचाया हंगामा, 148 KPH की रफ्तार भरी गेंद के आगे बल्लेबाज हुआ चित, देखें Video

BPL 2023: बांग्लादेश में चल रहे बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL 2023) में कल कोमिला विक्टोरियंस और खुलना टाइगर्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में एक बार फिर पाक टीम के तेज गेंदबाज नसीम शाह (Naseem Shah) ने अपने गेंद से BPL में कोहराम मचा दिया है। कल खेले गए मुकाबले में नसीम शाह ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 30, 2023 1:21 अपराह्न

BPL 2023
Follow Us
---Advertisement---

BPL 2023: बांग्लादेश में चल रहे बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL 2023) में कल कोमिला विक्टोरियंस और खुलना टाइगर्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में एक बार फिर पाक टीम के तेज गेंदबाज नसीम शाह (Naseem Shah) ने अपने गेंद से BPL में कोहराम मचा दिया है। कल खेले गए मुकाबले में नसीम शाह ने अपनी एक शानदार यॉर्कर गेंद से बल्लेबाज को चित कर दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

नसीम शाह ने गेंद से उगली आग

कोमिला विक्टोरियंस और खुलना टाइगर्स के बीच खेले गए मुकाबले में नसीम शाह ने अपनी टीम कोमिला विक्टोरियंस की तरफ से शानदार गेंदबाजी की और अपने चार ओवर में मात्र 29 रन देकर 2 बहुमूल्य विकेट झटके। लेकिन इस दौरान उन्होंने मैच के 19वें ओवर में एक 148 KPH की रफ्तार से गेंद डाली और सामने बल्लेबाजी कर रहे शाई होप कुछ भी नहीं कर सके और बोल्ड हो गए। नसीम शाह की यॉर्कर गेंद इतनी तेज थी की जबतक शाई होप अपने बल्ला लगाते गेंद ने स्टंप उखाड़ कर रख दिया।

Also Read: UNDER 19 पुरुष टीम के चैंपियन कप्तान PRITHVI SHAW ने शानदार तरीके से दिया महिला टीम को बधाई, देखें दिल जीत लेने वाला VIDEO

यहां देखें वीडियो:

मैच का हाल

BPL के 27वें मैच में खुलना टाइगर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोमिला विक्टोरियंस की टीम ने अपने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाई। कोमिला विक्टोरियंस की तरफ से सबसे ज्यादा रन मोहम्मद रिजवान ने बनाए। उन्होंने 54 रनों की नाबाद पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खुलना की टीम 20 ओवर में 161/6 रन ही बना पाई और रोमांचक मुकाबले में खुलना टीम को 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

Also Read: U19 WOMEN’S T20 WORLD CUP FINAL: भारत की बेटियों ने लहराया तिरंगा, फाइनल मैच में 7 विकेट से इंग्लैंड को हराकर जीता वर्ल्ड कप

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Breast Cancer

मई 14, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026