---Advertisement---

BWF World Championship 2023: विश्व चैंपियन को हरा प्रणॉय ने किया बड़ा उलटफेर, पुरुष एकल के क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

BWF World Championship 2023: भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणॉय ने डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगेन में चल रहे वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप के क्वार्टरफाइनल में जगह बना लिया है। प्रीक्वार्टर फाइनल में उन्होंने लोह केन यूं को हरा दिया।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 25, 2023 3:19 अपराह्न | Updated: अगस्त 25, 2023 5:36 अपराह्न

HS PRANOY..
Follow Us
---Advertisement---

BWF World Championship 2023: भारत के स्टार शटलर एचएस प्रणॉय ने कोपेनहेगेन में चल रहे विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है। आपको बता दें कि प्रणॉय नेअंतिम 16 के मुकाबले में लोह किन यूं को हराकर अंतिम 8 में स्थान बनाया।

एचएस प्रणॉय का शानदार प्रदर्शन जारी

भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रनॉय का कोपेनहेगेन में चल रहे वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में शानदार सफर जारी है। आज(25 अगस्त) को खेले गए अंतिम 16 के मैच में प्रणॉय ने सिंगापूर के 2021 के वर्ल्ड चैंपियन लोह केन यूं को पराजित कर दिया। प्रणॉय ने कोर्ट पर शानदार खेल दिखाते हुए 2021 के विश्व चैंपियन लोह को 21-18, 15-21, 21-19 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया। आपको बता दें कि इससे पहले कल (24 अगस्त) को मेंस डबल्स के मुकाबले में सात्विक साई राज रांकि रेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने भी अंतिम 16 में अपना स्थान पक्का कर लिया था।

मलेशियन मास्टर्स का जीता था खिताब

आपको बता दें कि भारत के स्टार शटलर ने मई के महीने में खेले गए मलेशियन मास्टर्स के रूप में अपना पहला बीडबल्यूएफ खिताब जीता था। प्रणॉय ने मलेशियन मास्टर्स के फाइनल में चीनी खिलाड़ी वेंग होंग्यांग को शिकस्त दी थी। हालांकि ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचे प्रणॉय को हराकर वेंग ने मलेशियन मास्टर्स में मिली हार का बदला चुकता कर लिया था।

2022 थॉमस कप में किया था कमाल का प्रदर्शन

आपको बता दें कि एचएस प्रनॉय ने साल 2022 में थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में खेले गए उबेर एन्ड थॉमस कप फाइनल्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को पहली बार थॉमस कप का खिताब दिलाने में अपना अहम् योगदान दिया था। आपको बता दें कि मलेशिया और डेनमार्क के खिलाफ हुए निर्णायक मुकाबले में प्रनॉय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम को चारो खाने चित कर दिया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026