---Advertisement---

Canada Open 2023: लक्ष्य सेन का कमाल ,पहली बार जीता बीडब्ल्यूएफ 500 कनाडा ओपन का खिताब

Canada Open 2023: भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए चीन केली शी फेंग को हराकर पहली बार कनाडा ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया है। कनाडा ओपन को इस बार बीडब्ल्यूएफ-500 केटेगरी में रखा गया था । ऑल इंग्लैंड चैंपियन को हराया भारतीय स्टार शटलर ने ऑल इंग्लैंड ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: जुलाई 10, 2023 12:30 अपराह्न

Lakshya
Follow Us
---Advertisement---

Canada Open 2023: भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए चीन केली शी फेंग को हराकर पहली बार कनाडा ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया है। कनाडा ओपन को इस बार बीडब्ल्यूएफ-500 केटेगरी में रखा गया था ।

ऑल इंग्लैंड चैंपियन को हराया


भारतीय स्टार शटलर ने ऑल इंग्लैंड चैंपियन चीन के ली शी फेंग को दो सेटों में में 21 -18 ,22 -20 से हराकर पहली बार कनाडा ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया। सेमीफाइनल में दुनिया के 11 वें नम्बर के खिलाड़ी केंटो निशिमोटों को हराने वाले लक्ष्य ने फाइनल मुकाबला 50 मिनटों में अपने नाम कर लिया। गौरतलब है कि यह लक्ष्य का यह दूसरा बीडब्ल्यूएफ 500 टूर टाइटल है। इससे पहले लक्ष्य ने 2022 में इंडिया ओपन के रूप में अपना पहला बीडब्ल्यूएफ 500 टूर खिताब जीता था।

2022 रहा था शानदार साल


लक्ष्य के लिए साल 2022 सबसे शानदार सालों में से एक रहा था। 2022 में लक्ष्य ने इंडिया ओपन के रूप में अपना पहला बीडब्ल्यूएफ 500 टूर टाइटल जीतने के अलावे ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के फाइनल में भी जगह बनायीं थी जहां उन्हें विक्टर एक्सेलसेन से हार का सामना करना पड़ा था।2022 में बर्मिंघम में खेले गए कामनवेल्थ गेम्स में भी लक्ष्य ने स्वर्ण पदक जीता था।

थॉमस कप जीतना रहा सबसे ख़ास


2022 में थाईलैंड के बैंकॉक में खेले गए Thomas and Uber Cup Finals में लक्ष्य ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को पहली बार विश्व खिताब दिलाया था। भारतीय टीम ने फाइनल में सबको चौंकाते हुए 14 बार की चैंपियन इंडोनेशिया को 3 -0 से हराकर खिताब अपने नाम किया था।

ये भी पढ़ें:शहनाज से पहले इस विदेशी हसीना संग Raghav Juyal के उड़े थे इश्क के चर्चे, कोजी तस्वीरें हुई थी खूब वायरल

वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीता था कांस्य पदक

लक्ष्य ने साल 2021 में स्पेन में खेले गए बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। सेमीफाइनल मुकाबले में उन्हें हमवतन किदाम्बी श्रीकांत के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

ये भी पढ़ें:Aus Vs Eng Ashes 2023: हैरी ब्रूक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड ,मात्र इतने ही गेंदों में पूरे किये 1000 रन

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Shashi Tharoor

फ़रवरी 10, 2026