---Advertisement---

Cheteshwar Pujara: काउंटी में ससेक्स के लिए पुजारा ने जड़ा शतक, दिए फॉर्म में वापसी के संकेत, देखें वीडियो

Cheteshwar Pujara: खराब फॉर्म के चलते टीम से बाहर चल रहे भारत के मजबूत टेस्ट बल्लेबाज एक बार फिर भारतीय टीम में अपनी जगह बनाने का प्रयास कर रहे हैं। हाल ही में हुई वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी पुजारा भारतीय दल का हिस्सा नहीं थे। फॉर्म की तलाश में काउंटी क्रिकेट खेलने ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 7, 2023 1:37 अपराह्न | Updated: अगस्त 7, 2023 6:08 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Cheteshwar Pujara: खराब फॉर्म के चलते टीम से बाहर चल रहे भारत के मजबूत टेस्ट बल्लेबाज एक बार फिर भारतीय टीम में अपनी जगह बनाने का प्रयास कर रहे हैं। हाल ही में हुई वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी पुजारा भारतीय दल का हिस्सा नहीं थे।

फॉर्म की तलाश में काउंटी क्रिकेट खेलने पहुंचे पुजारा

भारत के लिए 100 ज्यादा टेस्ट मैच खेल चुके चेतेश्वर पुजारा फिलहाल खराब फॉर्म के चलते टीम का हिस्सा नहीं हैं। हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज के लिए पुजारा को टीम में शामिल नहीं किया गया था। उनकी जगह पर टीम में यशस्वी जायसवाल को शामिल किया गया था। पुजारा के नंबर-3 के स्थान पर सीरीज में शुभमन गिल को खिलाया गया था। बता दें कि चेतेश्वर पुजारा ने पिछले नौं सालों से भारत के लिए एक भी वनडे मैच नहीं खेला। पुजारा को अक्सर डोमेस्टिक क्रिकेट में लिस्ट-A मैचों में अच्छा प्रदर्शन करते हुए देखा जाता है। पुजारा ने भारत के लिए केवल 5 वनडे मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 10.2 की औसत से 57 रन बनाए हैं।

फिलहाल पुजारा भारतीय टीम में वापसी की कोशिश में लगे हुए हैं। इस वापसी की खोज में वो इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे है। वहां पुजारा ससेक्स के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं। पुजारा का काउंटी क्रिकेट में रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। उन्होंने नॉर्थहैम्पटनशायर के खिलाफ वांटेज रोड के मैदान पर शानदार शतक जड़ा है। इससे पहले भी पुजारा काउंटी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन दिखा चुके हैं, जहां उन्होंने ताबड़तोड़ तरीके से रन बरसाए थे।

घरेलु क्रिकेट में भी पुजारा ने किया अच्छा प्रदर्शन

हाल ही में हुई दलीप ट्रॉफी में पुजारा ने बल्ले से खूब रन बरसाए। उन्होंने वेस्ट जोन से खेलते हुए 4 इनिंग में 46.25 के औसत से 185 रन बनाए। इस टूर्नामेंट में पुजारा सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। यही नहीं उन्होंने सेमी फाइनल में सेंट्रल जोन के खिलाफ शतक भी जड़ा था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prithvi Shaw

सितम्बर 18, 2026

Mohsin Naqvi

सितम्बर 14, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026

Viral Video

सितम्बर 4, 2026

Lionel Messi

सितम्बर 1, 2026

Imran Khan

अगस्त 29, 2026