---Advertisement---

Ind Vs WI 2023: भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को हराकर कायम किया यह रिकॉर्ड, आज तक कोई भी टीम नहीं कर पायी है यह कमाल

Ind Vs WI 2023: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया तीसरा वनडे मैच जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज में 2-1 से सीरीज पर कब्जा कर लिया है। अब इस दौरान टीम ने ऐसे कई रिकॉर्ड बना डाले हैं जिसे आज तक कोई भी टीम नहीं बना पायी है। भारत ने वेस्टइंडीज में लगाई रिकॉर्डों ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 2, 2023 5:54 अपराह्न

Ind Vs WI 2023.
Follow Us
---Advertisement---

Ind Vs WI 2023: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया तीसरा वनडे मैच जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज में 2-1 से सीरीज पर कब्जा कर लिया है। अब इस दौरान टीम ने ऐसे कई रिकॉर्ड बना डाले हैं जिसे आज तक कोई भी टीम नहीं बना पायी है।

भारत ने वेस्टइंडीज में लगाई रिकॉर्डों की झड़ी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया तीसरा वनडे मैच कई मायने में ख़ास रहा। आपको बता दें कि तीसरे वनडे में भारत ने वेस्टइंडीज को 200 रनो के विशाल अंतर से हरा दिया। अब ऐसे में इस बड़ी जीत दर्ज करने के साथ ही भारतीय टीम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। आपको बता दें कि भारत ने वेस्टइंडीज पर 200 रनों की जीत दर्ज कर कैरेबीआई साइड को उसके घर में इतने बड़े अंतर से हराने वाली पहली टीम बन गयी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड की टीम के नाम था। इंग्लिश टीम ने वेस्टइंडीज कि टीम को साल 2007 में 186 रनों से हराया था। अब जाकर भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों की शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

भारतीय बल्लेबाजों ने की शानदार बैटिंग

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। इस दौरान शुभमन गिल का बल्ला खूब चला और उन्होंने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को चारो खाने चित कर 92 गेंदों में 85 रन बना डालें। आपको बता दें कि शुभमन के अलावे युवा बल्लेबाज ईशान किशन और हार्दिक पांड्या का बल्ला भी खूब चला और इन दोनों प्लेयर्स ने अर्धशतक बनाया।ईशान ने जहां 64 गेंदों में 77 रन बनाएं तो वहीं हार्दिक पांड्या ने 52 गेंदों में 70 रन बना डालें।

शार्दुल ठाकुर ने ली बल्लेबाजों की खबर

भारतीय गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों के परखच्चे उड़ाते हुए पूरी वेस्टइंडीज की टीम को मात्र 151 रनों के मामूली स्कोर पर समेत दिया। इस दौरान शार्दुल ने 37 रन देकर चार बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिय्या। शार्दुल के अलावा मुकेश कुमार और
कुलदीप यादव ने क्रमशः 3 और 2 विकेट झटके।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 29, 2026

Cristiano Ronaldo

अक्टूबर 29, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 27, 2026

Harry Kane

अक्टूबर 27, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 26, 2026

Anushka Sharma and Virat Kohli

अक्टूबर 26, 2026