---Advertisement---

CPL 2023: कैरिबियन लीग में लागू होगा फुटबॉल जैसा यह सख्त नियम, जानिए क्या है पूरा मामला

CPL 2023: 17 अगस्त से शुरु होने वाली कैरिबियन लीग को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है। इस लीग में फुटबॉल में इस्तेमाल किए जाने वाले कड़े नियम का पालन होगा। अगर ऐसा नहीं होता तो टीमों को इसका नुक्सान भुगतना पड़ सकता है। स्लो ओवर रेट के ऊपर लागू होगा यह नियम बता ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 13, 2023 11:50 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

CPL 2023: 17 अगस्त से शुरु होने वाली कैरिबियन लीग को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है। इस लीग में फुटबॉल में इस्तेमाल किए जाने वाले कड़े नियम का पालन होगा। अगर ऐसा नहीं होता तो टीमों को इसका नुक्सान भुगतना पड़ सकता है।

स्लो ओवर रेट के ऊपर लागू होगा यह नियम

बता दें कि आगामी कैरिबियन लीग से पहले एक नए नियम को शामिल किया जाएगा। यह नियम फुटबॉल का एक प्रसिद्ध नियम है जिसके तहत कोई खिलाड़ी अगर गलती को बार-बार दोहराता है तो उसके खिलाफ रेड कार्ड का उपयोग किया जाता है। जिसके बाद उस खिलाड़ी को मैदान छोड़ कर बाहर जाना होता है। ठीक उसी तरह का नियम अब कैरिबियन लीग में देखने को मिलेगा। इस बात की पुष्टि CPL के ऑपरेशन्स डायरेक्टर माइकल हॉल ने की है।

इस नियम के मुताबिक अगर कोई टीम निर्धारित समय तक 18 ओवर पूरे नहीं करती तो उस टीम को एक अतिरिक्त फील्डर 30 यार्ड के सर्किल में बुलाना होगा। अगर वह टीम अपने अगले ओवर भी समय पर पूरे नहीं करते तो उनका और एक फील्डर 30 यार्ड में आकर खड़ा होगा। इसके अलावा अगर बल्लेबाजी करने वाली टीम भी ज्यादा समय बर्बाद करती है तो उस टीम के स्कोर में 5 रनों की कटौती करी जाएगी।

क्यों उपयोगी हो सकता है ये नियम?

आपको बता दें कि लिमिटेड ओवर क्रिकेट में अक्सर गेंदबाजी करने वाली टीम निर्धारित समय से ज्यादा समय लगाती है। ऐसे में अंपायर उन्हें चेतवानी तो देते हैं पर इसका कोई खासा असर नहीं होता। इस तरह की चीज़ें सबसे ज्यादा टी 20 क्रिकेट में देखने को मिलती हैं। इसके बाद अक्सर सुनने में आता है कि कप्तानों पर स्लो ओवर रेट के कारण जुर्माना भी लगाया जाता है। पर यह नियम IPL, CPL, BBL जैसे दुनिया के बड़े टी 20 लीग में काफी उपयोगी साबित हो सकता है। इस नियम के तहत मैच निर्धारित समय पर खत्म हुआ करेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026