---Advertisement---

Cricket Viral Video : हार के बाद बेक़ाबू हुआ बांग्लादेशी फैन, खुद को चप्पलों से पीटा, देखें वीडियो

शनिवार को हुए वर्ल्ड कप मुक़ाबले में नीदरलैंड ने बांग्लादेश को हराया। लेकिन इस हार से बांग्लादेशी फैन बहुत ग़ुस्साए हुए हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अक्टूबर 30, 2023 1:07 अपराह्न

google
Follow Us
---Advertisement---

Cricket Viral Video : 28 अक्टूबर को कोलकाता में नीदरलैंड और बांग्लादेश के बीच वर्ल्ड कप मुक़ाबला खेला गया। ईडन गार्डन में खेले गए इस सबसे बड़े उलटफेर मुक़ाबले में नीदरलैंड ने बांग्लादेश को 87 रन से हराया। नीदरलैंड से करारी हार बांग्लादेश के फैन्स को बर्दाश्त नहीं हुई। उन्होंने स्टेडियम में ही ड्रामा करना शुरू कर दिया।

शनिवार को नीदरलैंड से हार के बाद बांग्लादेश सेमीफ़ाइनल की रेस से बाहर हो गया। इतना ही नहीं ये बांग्लादेश की ICC ODI World Cup 2023 में पाँचवीं हार रही। बांग्लादेश के वर्ल्ड कप 2023 में ख़राब प्रदर्शन के चलते उनके फैन्स ग़ुस्साए हुए हैं।

फैन ने ख़ुद को मारे जूते


नीदरलैंड से करारी हार बांग्ला फैन्स को इतनी बुरी लगी कि वे ख़ुद को ही नुक़सान पहुँचाने में लग गए। मैच में हार के बाद एक बांग्लादेशी फैन का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में मौजूद शख्स टीम को जूते मारने की बात बोल रहा है। इसके बाद वह यह भी कहता सुनाई दे रहा है कि “हम बड़ी टीम से हार का गम नहीं मानते लेकिन नीदरलैंड से आप कैसे हार सकते हो? शाकिब, मुश्फ़िक सबको जूते पड़ने चाहिए। उनके नाम पर मैं ख़ुद को जूते मार रहा हूँ।” बांग्लादेश फैन के इस ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

https://www.youtube.com/watch?v=M8uf8xzsdh4

बांग्लादेश को 87 रनों से मिली हार

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए नीदरलैंड की टीम 50 ओवर में 229 रनों पर ऑल आउट हो गई। जिसके बाद बांग्लादेश की टीम बल्लेबाज़ी करने उतरी। टीम 42 ओवर में ही 142 रनों पर ऑल आउट हो गई और 87 रनों से मैच गंवा बैठी। इस हार के साथ ही बांग्लादेश के लिए ICC ODI World Cup 2023 की आगे की राह बेहद मुश्किल हो गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026