---Advertisement---

Cricket Viral Video: गौतम गंभीर की वो पारी जब शतक से चूके, लेकिन करोड़ों भारतीयों का जीता दिल, देखें वीडियो

Cricket Viral Video:  भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते है रहे हैं। गौतम गंभीर ने साल 2011 में भारत को 28 साल बाद विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।

Avatar of Divyanshu Rao

By: Divyanshu Rao

Published: अप्रैल 6, 2023 10:30 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Cricket Viral Video:  भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते है रहे हैं। गौतम गंभीर ने साल 2011 में भारत को 28 साल बाद विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। गौतम गंभीर ने आईसीसी वनडे विश्व कप 2011 के फाइनल मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करत हुए 97 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी, जिसके कारण टीम इंडिया का 28 साल बाद विश्व कप जीतने का सपना पूरा हो पाया था। गौतम गंभीर की इस शानदार पारी का वीडियो आज भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होता रहता है।

गौतम गंभीर ने वनडे वर्ल्ड कप 2011 में खेली थी मैच जिताऊ पारी

आईसीसी वनडे विश्व कप 2011 फाइनल में श्रीलंंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 275 रन बनाए और भारत को मैच जीतने के लिए 276 रनों का लक्ष्य दिया। श्रीलंका के 276 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के दो विकेट महज 31 रनों पर गिर गए। जिसके बाद बल्लेबाजी करने आए गौतम गंभीर ने पारी को संभाला और संभलकर बल्लेबाजी करते हुए 200 रनों के पार ले गए। गौतम गंभीर ने इस मैच में 122 गेंदों पर 97 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान गौतम गंभीर ने 9 चौके लगाए। गौतम गंभीर की इस पारी का वीडियो आज भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होता रहता है। यहां देखें गौतम गंभीर की पारी का वीडियो

Also Read: PBSK VS RR IPL 2023: Jitesh Sharma ने राजस्थान के बेहतरीन स्पिनर को जमकर धोया, देखें वीडियो

गौतम गंभीर का वनडे इंटरनेशनल करियर

गौतम गंभीर अगर 97 रनों की पारी नहीं खेलते तो शायद ही भारत विश्व कप जीत पाता। गौतम गंभीर ने धोनी के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी की थी। इस मैच में धोनी ने भी 91 रनों की पारी खेली थी। गौतम गंभीर के वनडे एकदिवसीय करियर की बात कर तो गौतम गंभीर ने भारत के लिए 147 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें गौतम गंभीर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 39.68 की औसत से 5238 रन बनाए हैं। इस दौरान गौतम गंभीर ने 11 शतक और 34 अर्धशतक बनाए हैं। वनडे इंटरनेशल क्रिकेट में गौतम गंभीर का सर्वाधिक स्कोर नाबाद 150 रन रहा है।

Also Read: PBSK VS RR IPL 2023: Jitesh Sharma ने राजस्थान के बेहतरीन स्पिनर को जमकर धोया, देखें वीडियो

Avatar of Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

दिव्यांशु राव DNP INDIA Hindi में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं। दिव्यांशु पिछले तीन साल से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वे स्पोर्ट्स बीट पर पिछले दो साल से काम कर रहे हैं। इससे पहले वे ईटीवी भारत में काम कर चुके हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cristiano Ronaldo

अगस्त 12, 2026

Rishabh Pant

अगस्त 8, 2026

Hardik Pandya

अगस्त 2, 2026

Commonwealth Games 2026

अगस्त 1, 2026

Virat Kohli

जुलाई 24, 2026

Virat Kohli

जुलाई 22, 2026