---Advertisement---

Cricket Viral Video: मार्क वुड के विकेट पर जॉनी बैयरस्टो ने उस्मान ख्वाजा को चिढ़ाया, वायरल हुआ वीडियो

Cricket Viral Video: इंग्लैंंड बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले गेंदबाजी करते हुए इ्ग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को जल्दी सिमटा दिया था। इसके बाद कंगारूओं ने भी इंग्लिश टीम को ...

Read more

Avatar of Lokesh sharma

By: Lokesh sharma

Published: जुलाई 9, 2023 9:00 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 9, 2023 12:55 अपराह्न

Cricket Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Cricket Viral Video: इंग्लैंंड बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले गेंदबाजी करते हुए इ्ग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को जल्दी सिमटा दिया था। इसके बाद कंगारूओं ने भी इंग्लिश टीम को समेटने में ज्यादा देर नहीं लगाई और बढ़त के साथ दूसरी पारी की शुरूआत की। हालांकि, दूसरी पारी में भी डेविड वॉर्नर एक बार फिर से स्टुअर्ट ब्रॉड का शिकार बने। उन्होंने 17 बार आउट होकर एक अलग ही रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

हालांकि, मैच का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें ख्वाजा भी दूसरी पारी में पहली पारी की तरह मार्क वुड का शिकार बने। लेकिन, उनके आउट होने में खास बात यह रही कि विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बैयरस्टो एक अनोखे अंदाज में जश्न मनाते हुए कैमरे में गेंद हुए है। जिसका अंदाजा आप वायरल वीडियो को देख कर लगा सकते है।

जॉनी बैयरस्टो ने मनाया जश्न

मार्क वुड एक लंबे वक्त के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे है। वह लगातार एशेस सीरीज के तीसरे मुकाबले की दूसरी पारी में अच्छा खेल दिखा रहे है। इसी के साथ ही वह दूसरी पारी में भी उस्मान ख्वाजा को अपना शिकार बनाने में कामयाब रहे। इसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में स्ट्राइक पर सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा बल्लाबाजी कर रहे थे। वहीं गेंद की कमान ख्वाजा को आउट करने के लिए मार्क वुड के हाथ में थी।

ये भी पढ़ें:Cricket World Cup Qualifier 2023: विश्व कप क्वालीफाई करने को लेकर कुंडी खटखटा रही ये टीमें , क्वालीफायर में किसे मिल सकती है जगह

बेन स्टोक्स ने दिया साथ

इसी बीच पारी के 35वें ओवर की 5वीं गेंद पर ख्वाजा तेज गेंदबाज की गेंद को समझ नहीं सके और विकेट के पीछे कैच आउट हो गए। कैच को लपकने के बाद जॉनी बैयरस्टो उन्हें आउट करने का शानदार सेलिब्रेशन करते हुए नजर आए। वहीं उनके साथ कप्तान बेन स्टोक्स भी उनका साथ देते हुए नजर आए। जिसका अंदाजा आप वायरल वीडियो को देख कर लगा सकते है।

ये भी पढ़ें:कूल लुक में एयरपोर्ट पर टशन दिखाते नजर आए Sharad Kelkar, वीडियो हुआ वायरल

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Lokesh sharma

Lokesh sharma

लोकेश शर्मा बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने मेरठ सुभारती विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर Sports Content Writer और Editor के तौर पर काम कर चुके हैं। जिनमें सबसे बड़ा नाम SportzWiki and Cricketer Addictor in hindi है। फिलहाल लोकश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kavya Maran

मार्च 13, 2026

IPL 2026

मार्च 12, 2026

Shahid Afridi

मार्च 12, 2026

Hardik Pandya

मार्च 12, 2026

Kirti Azad

मार्च 11, 2026

Surya Kumar Yadav

मार्च 10, 2026