---Advertisement---

Cricket Viral Video: रोहित ने चहल पर बीच मैच में ही उठाया हाथ, वीडियो देख कर आप भी चौंक जाएंगे

Cricket Viral Video: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का हालिया वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें कप्तान रोहित शर्मा चहल की कुटाई करते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि यह वाक्या भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच के दौरान हुआ। भारत को ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: जुलाई 31, 2023 3:00 अपराह्न

rohit chahal 1
Follow Us
---Advertisement---

Cricket Viral Video: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का हालिया वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें कप्तान रोहित शर्मा चहल की कुटाई करते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि यह वाक्या भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच के दौरान हुआ। भारत को हालांकि दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज की टीम के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी।

कैमरे में कैद हुए रोहित

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे वनडे में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और युजवेंद्र चहल के बीच मार-पीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि इस दौरान रोहित शर्मा, चहल की पीठ पर अपने हाथों से वार करते हुए दिख रहे हैं। दरअसल वेस्टइंडीज की पारी के 23.4 ओवर के दौरान रोहित मस्ती भरे अंदाज में अपने साथी चहल को पीठ पर मारते दिख रहे हैं। युजवेंद्र चहल भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे वनडे के प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थे। इस दौरान वह विराट कोहली और जयदेव उनादकट के साथ डगआउट में बैठे थें। इतने में ही कैप्टन रोहित शर्मा पीछे से आकर मस्ती भरे अंदाज में चहल की अचानक कुटाई करने लगते हैं। इस वीडियो को विशाल नामक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है।

Watch Here

वेस्टइंडीज ने दूसरे वनडे में भारत को हराया

वेस्टइंडीज की टीम ने बारबाडोस में खेले गए दूसरे वनडे में मजबूत भारतीय टीम को आसानी के साथ छह विकेटों से हरा दिया। वेस्टइंडीज ने दूसरे वनडे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो बिलकुल सही साबित हुआ और वेस्टइंडीज के बॉलरों ने भारतीय टीम को महज ओवर में 181 रन पर ही रोक ददिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने शाई होप की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत लक्ष्य को मात्र 36.4 ओवर में ही हासिल कर लिया। आपको बता दें कि सीरीज का अंतिम वनडे मैच 1 अगस्त को ब्रायन लारा स्टेडियम, त्रिनिदाद में खेला जाएगा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026